महाराष्ट्र से भटक कर आये मानसिक रुप से कमजोर युवक को सोमेश्वर पुलिस ने अपने संरक्षण में रख परिजनों का लगाया पता

   7 फरवरी को थाना सोमेश्वर पुलिस को पातली बगड़ कोसी क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक घूमता दिखाई दिया जिससे पूछताछ की गई तो अपना नाम उमेश चौधरी पुत्र चुन्नीलाल चौधरी निवासी हडपसर  थाना मुंडवा, पुणे महाराष्ट्र बताते हुए घर से नाराज होकर अल्मोड़ा आना बताया। थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी द्वारा उसके परिजनों की जानकारी कर उनसे संपर्क किया गया जिनके द्वारा बताया गया की युवक मानसिक रूप से कमजोर है, जिसे लेने वह सोमेश्वर उत्तराखंड आ रहे है। युवक को सुरक्षा की दृष्टि से थाने पर ठहराकर उसके खानपान की व्यवस्था की गयी।

कल 9 फ़रवरी को युवक के चाचा श्री जीवाराम चौधरी के पुणे महाराष्ट्र से सोमेश्वर पहुंचने पर युवक को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।</code></pre> <!-- /wp:code -->

युवक के चाचा ने बताया कि भतीजे उमेश के अचानक घर से चले जाने पर सभी परिजन काफी परेशान थे। सोमेश्वर में मिलने की सूचना प्राप्त होने पर हमने राहत की सांस ली। उनके द्वारा थाना सोमेश्वर पुलिस उत्तराखंड की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण