पटवारी/लेखपाल) परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रो पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) की सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है

सभी परीक्षा केन्द्रों में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की जा रही है,

ड्रोन कैमरे से भी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जा रही है

भ्रामक/झूठी खबर/अफवाह फैलानों वालो पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है

अल्मोडा - एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रो पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जनपद के सभी सीओ/ थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
परीक्षा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान अलर्ट मोड में रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

SSP अल्मोड़ा के सख्त निर्देश पर पुलिस बल की कार्यवाही

1- सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की डीएफएमडी व एचएचएमडी से सघन चेकिंग फ्रिस्किंग की जा रही है।

2- सभी CO व SHO/so लगातार भ्रमणशील रहकर ड्यूटी में लगे पुलिस बल को गाइड कर रहे हैं।

3- जनपद एलआईयू व एसओजी लगातार सक्रिय रहकर परीक्षा को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं।

4- परीक्षा केन्द्रो के आस-पास धारा 144 द0प्र0सं0 का प्रभावी रुप से पालन कराया जा रहा है।

5- कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और कोई इलेक्ट्रानिक गैजेट्स ना ले जा पाए उसके लिए गहनता से चेकिंग चल रही है।

6- परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे और अन्य कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।

7- सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अफवाह फैलाने वालों पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

8- ड्रोन कैमरे से भी परीक्षा केंद्रों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

  1. क्यूआरटी टीम लगातार गश्त पर है।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण