अल्मोड़ा: ऊंचे दामों में चरस-गांजा बेचने के फ़िराक में था, पुलिस के हत्थे चढ़ गया

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस का नशा सौदागरों की गिरफ्तारी अभियान लगातार है जारी, लमगड़ा पुलिस की सतर्कता से चरस व गांजा पाउडर के साथ धरा गया तस्कर भूरा

        प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा ने ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के क्रम में समस्त सीओ/थाना प्रभारियों एवं एसओजी/एएनटीएफ टीम को जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नशा तस्करों पर सतर्क दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु को सख्त निर्देश दिये गये है।

       कल 9 फरवरी 2023, गुरुवार को को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद, सीओ ऑपरेशन ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में चौकी मोरनौला पुलिस द्वारा मोरनौला से चम्पावत देवीधुरा को जाने वाली रोड पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त आशिक अली उर्फ भूरा के कब्जे से 151 ग्राम अवैध चरस व 1.235 किग्रा चरस बनाने वाला गांजा पाउडर बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना लमगड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

       मामले के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महन्त ने बताया कि अभियुक्त पहाड़ी क्षेत्रों से चरस व गांजा पाउडर एकत्र कर यू0पी ले जाकर गांजा पाउडर से चरस बनाकर ऊँचे दामों में बेचने की फिराक में था। अभियुक्त के पतों के आधार पर आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त उत्तर प्रदेश का
आशिक अली उर्फ भूरा, उम्र- 40 वर्ष पुत्र बाबू खाँ, निवासी ग्राम नरऊ, थाना पासऊ, तहसील शिकारपुर, जिला बुलंदशहर,  उ0प्रदेश जिसका वर्तमान पता- गली न0- 04 जीवनगढ़, थाना क्वार्सी, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश से 151 ग्राम चरस व 1.235 किग्रा चरस बनाने वाला गांजा पाउडर  जिसकी कीमत 33,625 ( तैंतीस हजार छः सौ पच्चीस रुपये) बरामद हुई हैं।
पुलिस टीम में प्रभारी चौकी मोरनौला उo नि0 संजय जोशी, हेड कानि0 मनोज क्वीरा, कानि0 बिशन बिष्ट, चौकी मोरनौला, लमगड़ा शामिल रहें।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण