युवाओं पर पड़ी पुलिस की लाठियां सरकार की नाकामी : जोशी

अल्मोड़ा - आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व में विधानसभा चुनाव लड़ चुके भुवन चन्द्र जोशी ने कहा है कि देहरादून में रोजगार और भर्ती में धांधली तथा पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पड़ी पुलिस की लाठियां सरकार की नाकामी और संवेदनहीना की परिचायक है। जारी बयान में कहा कि उत्तराखण्ड में लगातार पेपर लीक के मामले और भर्तियों में घोटाले सामने आ रहे है । पूर्व में पेपर लीक मामले को लेकर सीबीआई जाँच की माँग कर रहे छात्रों पर सरकार के इशारे में हुई पुलिस कार्यवाही काफी निंदनीय है । उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शान्ति पूर्ण रूप से आंदोलनकारी युवाओं पर लाठीचार्ज किसी भी रूप में सही नही कहा जा सकता है यह लाठीचार्ज और लगातार सामने आ रहे घोटाले और पेपर लीक मामले सरकार का फेलियर है अगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसे रोक नही सकते तो उनको पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार जिस प्रकार राज्यो व केंद्र में तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाए हुए है ऐसे में अब जनता को ही एक होकर इसका विकल्प देखना होगा उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भाजपा जाति और धर्म के आधार पर हमारी भावनाओ से खेलकर फिर 5 साल जनता खेल रही है अब हम सबको धर्म और जाति से ऊपर उठकर देश और जनहित के लिए काम करने वाली सरकार चुननी होगी।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण