पर्यटन विभाग की परिसंपत्तियों को जिला पर्यटन विकास समिति के माध्यम से संचालित करने को लेकर की गई चर्चा।

अल्मोड़ा - जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में जनपद अल्मोड़ा के अंतर्गत पर्यटन विभाग की परिसंपत्तियों को जिला पर्यटन विकास समिति के माध्यम से संचालित करने को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम, पूर्व में आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्यवाहियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पर्यटक आवास गृह भतरौजखान तथा जागेश्वर में पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित परिसंपत्तियों को शासन के निर्देश के क्रम में जिला पर्यटन विकास समिति द्वारा संचालित करने हेतु टेंडर की कार्यवाही शीघ्र करने के निर्देश दिए । जागेश्वर पार्किंग शॉप विथ रेस्टोरेंट के संचालन को लेकर उन्होंने कहा कि समिति द्वारा यहां लोकल उत्पादों को प्रदर्शित करने हेतु दिशा निर्देशों को निविदा फार्म में शामिल किया जाये। मार्गीय सुविधा केन्द्र शहरफाटक के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि समिति इसके संचालन को लेकर सेवा शर्तें बनाए तदोपरांत किसी स्वयंसहायता समूह के माध्यम से या अन्य किसी फर्म के द्वारा इसका संचालन किया जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए कि शहर में स्थल का चयन करते हुए वहां पर्यटक सुविधा केन्द्र बनाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि पर्यटन विभाग के पास जो भी सामग्री है, उसकी लिस्ट तैयार करें एवं इस सामग्री को पर्यटकों के लिए किराए पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें। इस बैठक में मुख्य कोषाधिकारी हेमेंद्र गंगवार, समिति के सदस्य महेश नयाल समेत अन्य उपस्थित रहे। जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण