रानीखेत: शादी के मंडप में दूल्हे ने तोड़ा दम, पलभर में खुशियां मातम में हुई तब्दील

अल्मोड़ा: रानीखेत में एक दूल्हे की मौत से खुशियां पल भर में ही मातम में बदल गई।यहाँ के शिव मंदिर में शादी के सात फेरे लेने के बाद दूल्हे को दिल का दौरा पड़ा। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

हल्द्वानी से आई थी बारात
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुताबिक श्रीधरगंज मोहल्ला, रानीखेत निवासी एक दुल्हन का विवाह समारोह चल रहा था। एक-एक कर विवाह की रस्में पूरी की गयीं। हल्द्वानी के समीर उपाध्याय जो मैट्रिक्स हास्पिटल में कार्यरत थे बरात के साथ शिव मंदिर बारातघर पहुंचे। इसके बाद विवाह की एक-एक कर रस्में पूरी की गयीं। पूरा परिवार खुशी से झूम रहा था।  दूल्हा-दुल्हन के सात फेरे भी हो गए थे।सात फेरे होने के बाद घराती और बरातियों ने जमकर खुशियां मनाई और नाचे। लेकिन इसी बीच अचानक दूल्हा अचेत होकर जमीन पर गिर गया।

तत्काल डॉक्टर को बुलाया गया। लेकिन हायर सेंटर जाते वक्‍त रास्ते में ही दूल्हे ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण