कल होने वाली पटवारी/लेखपाल भर्ती परीक्षा के मद्देनजर एसएसपी अल्मोड़ा ने यातायात व्यवस्था में किया आंशिक परिवर्तन

प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा कल रविवार 12 फ़रवरी 2023 को पटवारी/लेखपाल परीक्षा के दृष्टिगत नगर अल्मोड़ा की वन वे यातायात व्यवस्था जो रविवार के दिन लागू नही रहती थी उक्त यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है, जो निम्नवत है।

1- दिनांक- 12.02.2023 रविवार को राजस्व विभाग के अन्तर्गत पटवारी/लेखपाल भर्ती की परीक्षा तिथि प्रस्तावित है, उक्त के दृष्टिगत अल्मोड़ा नगर के माल रोड में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं निर्बाध रखने हेतु वन वे यातायात व्यवस्था प्रातः समय-08.00 बजे से 15.00 बजे तक लागू रहेगी

समस्त जनमानस से अनुरोध है कि दिनांक- 12.02.2023 रविवार को नगर अल्मोड़ा में समय 15.00 बजे तक लागू वन वे यातायात व्यवस्था का पालन करने का कष्ट करेंगे।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण