बेरोजगारों के ऊपर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज कोंग्रेस ने चौघानपाटा और जागेश्वर में किया विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन

बेरोजगार नौजवानों पर हुए बर्बर लाठी चार्ज के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा के आह्रवान पर कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेशभर के जिला एवं महानगर मुख्यालयों में आज दिनांक 10 फरवरी 2023 को भाजपा सरकार का पुतला दहन करने का निर्णय लिया गया था

https://youtube.com/shorts/zayILzjtKtQ?feature=share

बेरोजगारों के ऊपर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा द्वारा नगर के चौघानपाटा में पुतला दहन कार्यक्रम व चक्का जाम किया गया। वहीँ जागेश्वर ब्लॉक में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन एवं बूत पुतला दहन कार्यक्रम किया गया ।जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अल्मोड़ा के विधायक माननीय मनोज तिवारी कांग्रेस का जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ब्लॉक अध्यक्ष बिशन सिंह बिष्ट दिनेश जोशी  छात्र संगठन पूर्व अध्यक्ष सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि इस घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच हो, और उन आला पुलिस कर्मियों की जिन की संदिग्ध भूमिका है जो इस लाठीचार्ज में सम्मिलित हैं उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाए भाजपा सरकार में आज जंगलराज हो गया है लगातार पेपर लीक होने से युवा परेशान हैं, जब जब भाजपा की सरकार बनी है इन्होंने हमेशा आंदोलनों को कुचलने का प्रयास किया है यह घटना देवभूमि को शर्मसार करती है इसमें सरकार की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है।
गोविंद गोपाल सामाजिक सुधारक ने कहा, बहुत दुखद है  युवाओं पर लाठी चार्ज करना । सरकार से संयम की अपील है। अपनी युवा  शक्ति को बर्बाद नही किया जाना है। बहुत दुखद है सरकार को संयम रखना था। लाठीचार्ज और खून बहाना सभ्य सरकार का हथक॔डा नही ही सकता । सभी अभिभावकों  की नजर आज नैनीताल हाईकोर्ट की ओर  हैं कि अब देश रूपी  ताल में न्याय रूपी  नाव अब , हवाओं के भरोसे चलेगी या फिर  माननीय कोर्ट के विवेक की मोटर से।

छात्र नेता  गौरव सतवाल ने कहा कि भाजपा सरकार मैं अब अपने अधिकारों की मांग करना भी अपराध हो गया है। जो इस तरह सरकार इन छात्र-छात्राओं पर बर्बरता से अत्याचार कर रही है। युवा नेतृत्व,युवा प्रदेश का नारा देने वाली भाजपा सरकार आज युवाओं के दमन करने में तुली हुई है। देश का युवा आज रोजगार मांग रहा है भाजपा सरकार उन्हें लाठी डंडों से पिटवा रही है कांग्रेस पार्टी इसकी घोर निंदा करती है।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष ताराचंद्र जोशी जिला अध्यक्ष एनएसयूआई पवन सिंह मेहरा पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला महेश चंद्र आर्य गौरव वर्मा कमल पंत ,तारु तिवारी, परितोष जोशी, अमन अंसारी, निजाम कुरैशी, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की, छात्रा उपाध्यक्ष रुचि कुटौला, सांस्कृतिक संयोजक नितिन रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस निर्मल रावत, सभासद राजेंद्र तिवारी, नगर उपाध्यक्ष एन.डी पांडे ,प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस मोहन सिंह देवली, दीपक कुमार, व्यापार मंडल महासचिव मयंक बिष्ट, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, हवालबाग ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ किशन लाल, अमित बिष्ट, किरन आर्य, अमित नेगी, अभिषेक तिवारी, अशोक सिंह, संजीव सिंह कर्मयाल, रोहन आर्य, संजू सिंह, सुनील कर्नाटक, बाल विक्रम सिंह रावत, अमित जोशी, राजेंद्र प्रसाद नवाज खान, अशोक ग्वासाकोटी, वकुल शाह, अधिवक्ता हिमांशु मेहता, संदीप बिष्ट, सरस्वती रोडिया, नवीन कनवाल, रोहित रौतेला, वैभव पांडे, राहुल अधिकारी, मनोज बिष्ट, अनुज शाह, ललित छतवाल, अमन लटवाल, प्रमोद पवार, देवेंद्र धोनी, प्रदीप बिष्ट, आदित्य कपिल, अभिषेक तिवारी आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण