अल्मोड़ा: पाँच हज़ार का इनामी वांटेड द्वाराहाट में पकड़ा गया

प्रदीप कुमार राय, एससएपी अल्मोडा के कुशल नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा  वांछित/ईनामी व मफरूर अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 30 नवंबर 2022 को वादी कल्लू नाथ गोस्वामी निवासी बरेली उत्तर प्रदेश की तहरीर पर राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र सैली सुनौली तहसील द्वाराहाट में अभियुक्त धनपाल के विरुद्ध धारा-304/323/506 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत  किया गया था।

विवेचना हस्तांतरण
        अपराध गंभीर श्रेणी का होने पर  जिला मजिस्ट्रेट जनपद अल्मोड़ा के आदेशानुसार अभियोग की विवेचना राजस्व पुलिस से अल्मोड़ा पुलिस को हस्तांतरित हुई।

अल्मोड़ा पुलिस की कार्यवाही

        प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अभियोग की विवेचना थाना द्वाराहाट के उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार के सुपुर्द कर सीओ  रानीखेत व थानाध्यक्ष द्वाराहाट को शीघ्र टीम गठित कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

      सीओ रानीखेत टी0आर0 वर्मा के पर्यवेक्षण मे थाना द्वाराहाट पुलिस की गठित टीम द्वारा वांछित अभियुक्त धनपाल की गिरफ्तारी हेतु उसके मिलने के सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी गयी परन्तु अभियुक्त पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था।

फरार अभियुक्त धनपाल की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा 5000/- रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।

      थानाध्यक्ष द्वाराहाट निरीक्षक अजय लाल साह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास कर ठोस सुरागरसी-पतारसी/सूचना संकलन कर दिनांक-03.02.2023 को अभियुक्त धनपाल को द्वाराहाट क्षेत्र से गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी अभियुक्त- धनपाल पुत्र रामस्वरुप निवासी ग्राम सरदार नगर थाना भमौरा, जिला बरेली उ0प्रदेश

पुलिस टीम

1-थानाध्यक्ष द्वाराहाट निरीक्षक अजय लाल साह
2- विवेचक/उ0नि0 राजेन्द्र कुमार, थाना द्वाराहाट
3- हेड कानि0 नारायण सिह, थाना द्वाराहाट

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण