जानिए क्या हुआ जब एयरपोर्ट पर मिले करोड़ों के हीरे

मेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो यात्रियों से 2.6 करोड़ रुपये मूल्य के हीरे के टुकड़े जब्त किए हैं। राजस्व सूचना निदेशालय (डीआरआई) ने  सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। डीआरआई सूत्रों ने बताया कि एजेंसी के अधिकारियों ने हवाईअड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कर्मियों की मदद से भटकल के दो यात्रियों अनस और अमर से उस वक्त हीरे जब्त किए जब शनिवार को वे दुबई जाने वाले थे। एक गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआई के अधिकारियों ने आव्रजन काउंटर पर सघन जांच के दौरान यात्रियों में से एक के जूते में छिपे हुए हीरे के टुकड़ों के दो पैकेट बरामद किए। सूत्रों ने कहा कि सीआईएसएफ कर्मियों ने दोनों यात्रियों को डीआरआई अधिकारियों को सौंप दिया।आगे की कार्यवाही और अन्य जानकारी इकठ्ठा की जा रही हैं।

Web fast news

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण