खेल महाकुम्भ: शारदा पब्लिक स्कूल के छः खिलाड़ियों का अंडर-21 राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में चयन

आज 13 फरवरी 2023, सोमवार को 'खेल महाकुम्भ' के तहत स्थानीय स्टेडियम  में अल्मोड़ा जनपद में हॉकी टीम के लिए ट्रायल लिया गया।  जिसमें शारदा पब्लिक स्कूल के छ : खिलाड़ियो का चयन हुआ है।
अनमोल कुमार, मयंक कनवाल, मयंक सिंह, दक्ष बोरा, गौरव बिष्ट, आयुष मनकोटी का चयन हुआ है, ये सभी खिलाड़ी 'खेल महाकुम्भ' के तहत आयोजित होने वाली अंडर-21 राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता महाराणा स्पोर्ट कॉलेज देहरादून में प्रतिभाग करेंगें। प्रतियोगिता दो दिवसीय 15 और 16 फरवरी को खेली जाएगी । विद्यार्थियो की इस  उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा एवं हॉकी कोच अनीता पवार ने हर्ष व्यक्त किया व विद्यार्थियो के उज्ज्वल भविष्य कामना कीं।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण