अब अग्निवीर भर्ती से पहले कम्प्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एक्ज़ाम देना होगा,2023 से संशोधित प्रक्रिया लागू

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब भर्ती से पहले कम्प्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एक्ज़ाम देना होगा। 2023 से  संशोधित प्रक्रिया लागू होगी।
शुक्रवार को भारतीय सेना के एक विज्ञापन में सेना में अग्निवीरों की भर्ती के तीन नई चरणों की जानकारी दी गई है।भारतीय सेना के शीर्ष सूत्रों के अनुसार, इंडियन आर्मी में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में पहले नामांकित केंद्रों पर एक ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) से गुजरना होगा, इसके बाद भर्ती रैलियों के दौरान फिजिकल फिटनेस टेस्ट और फिर मेडिकल टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
इससे पूर्व उम्मीदवारों को फिजिकल फिटेनस टेस्ट देना होता था। फिटनेस टेस्ट क्वालिफाई होने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट होते थे, योग्य उम्मीदवारों को तब एक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट देना होता था और फिर फाइनल मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को ट्रेनिंग दी जाती थी।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण