सीएम धामी ने झांकी में शामिल प्रत्येक कलाकार को 50-50 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि गणतंत्र दिवस पर उत्तराखण्ड की मानसखण्ड थीम पर तैयार की गई झांकी को पहला पुरस्कार प्रदेश के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने झांकी में शामिल प्रत्येक कलाकार को 50-50 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा की है।
बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में झांकी के टीम लीडर संयुक्त निदेशक सूचना केएसचौहान के साथ झांकी के कलाकार उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने प्रथम पुरस्कार मिलने पर प्रदेश के लिये सम्मान की बात बताई। उन्होंने कहा कि इससे राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति एवं धार्मिक विरासत को देश व दुनिया में पहचान मिली है।
इस साल कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में उत्तराखंड की ओर से मानसखंड की झांकी प्रदर्शित की गई थी। 18 कलाकारों के दल ने भी झांकी में अपना प्रदर्शन किया था। झांकी का थीम सांग 'जय हो कुमाऊं-जय हो गढ़वाला' को पिथौरागढ़ के प्रसिद्ध जनकवि जनार्दन उप्रेती ने लिखा था। जिसे सौरभ मैठाणी और उनके साथियों ने सुर दिया था।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण