घरों के ऊपर लगे जीर्ण पेड़ बने खतरा, कर्नाटक ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर व्यक्त किया गहरा रोष

वन महकमा हुआ बेलगाम, जनसमस्याओं की अनदेखी हुई तो होगा आंदोलन-कर्नाटक


रविवार जारी एक बयान में उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवम पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि वन महकमा पूरी तरह बेलगाम हो चुका है।वन विभाग के द्वारा जन समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है।उन्होंने कहा कि पूर्व में लिखित सूचना देने के बाद भी वन विभाग गहरी नीद में सोया हुआ है।

विशाल पोपलर का पेड़ गिर चुका, पर नहीं हुई कार्रवाई

लिखित में वन विभाग को सूचना दी गई थी कि कर्नाटक खोला में कमला तिवारी पत्नी स्वर्गीय प्रयाग दत्त निवासी निकट रोडवेज वर्कशॉप कर्नाटक खोला अल्मोड़ा के घर के ऊपर पोपलर के जीर्ण हो चुके विशाल पेड़ झुके हुए है जो कभी भी टूटकर किसी बड़ी दुर्घटना को दावत से सकते है।लेकिन ऐसा लगता है कि विभाग ने इस बात को भी मजाक में ले लिया और इस पर कोई भी कार्यवाही करना उचित नहीं समझा।उन्होंने बताया की कुछ दिनों पूर्व यह विशाल पोपलर का पेड़ गिर चुका है और बार बार वन विभाग को सूचित करने के बाद अभी तक वन विभाग का कोई भी कर्मचारी उक्त स्थल पर नहीं पहुंचा है।उन्होंने कहा कि वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी नीद से जागे।उन्होंने कहा कि वन विभाग के कर्मचारी ये स्पष्ट रूप से जान ले कि जनता के प्रति उनकी जवाब देही है जिससे वो बच नहीं सकते।

तीन दिन के भीतर वन विभाग करें कार्रवाई

उन्होंने कहा कि यदि वन विभाग की कार्य शैली जनता के प्रति इसी तरह की रही तो उन्हे विवश होकर वन विभाग के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि तीन दिन के भीतर वन विभाग के कर्मचारी स्थल पर नहीं पहुंचे और उक्त गिर चुके पेड़ को यहां से नही उठाया गया एवम अन्य गिरने वाले पेड़ो को हटाने के लिए कार्रवाई नही की गई तो वे प्रभागीय वनाधिकारी के कार्यालय में धरना प्रदर्शन को भी बाध्य होंगे।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण