अल्मोड़ा: छत्तीस चिट्ठियां पीएम व सीएम को भेजी गयी, पर नहीं मिला जबाब

प्रधानमंत्री जी मुख्यमंत्री जी ने नहीं दिया किसी भी चिठी का जवाब :- भूपेन्द्र सिंह भोज

अल्मोड़ा। जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने रविवार को जानकारी दी कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी जय भारत सत्याग्रह के अंतर्गत उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने 8 अप्रैल 2023 को आज की चिठी कार्यक्रम की शुरुआत की थी। उन्होंने पहली चिट्ठी माननीय प्रधानमंत्री जी को लिखकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए तत्पर रहने देश की एकता अखंडता लोकतंत्र और संविधान को अक्षुण्ण रखने सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भभाव बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ शपथ पत्र के रूप में लिखी थी ।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत ज़िला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा ने कुल छत्तीस पत्र लिखे हैं इनमें से 25 पत्र माननीय प्रधानमंत्री जी को लिखे हैं जो राष्ट्रीय महत्व के प्रधानमंत्री स्तर के विषयों से संबंधित थे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का समापन आज राज्य आंदोलनकारी के प्रति कांग्रेस पार्टी के सम्मान,माँ गंगा के प्रति आस्था ,पूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान को प्रदर्शित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर कर रहे हैं।

लिखें गए पत्रों का विवरण

1- कोंग्रेस ने बताया कि पहली तिथि 8 अप्रैल 2023 माननीय प्रधानमंत्री जी को लिखकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए तत्पर रहने देश की एकता अखंडता लोकतंत्र और संविधान को ढकने सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को शपथ पत्र के रूप में लिखी थी

2- सेना और अर्धसैनिक बलों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने

3- अदानी समूह का चांग लूंग की कंपनी पीएमसी से संबंध को स्पष्ट करने।

4- अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच

5- बलात्कार पीड़िता की हत्याकांड में परिवार को न्याय दिलाने

6- अनुसूचित जाति विकास बजट में कटौती के खिलाफ

7- गुजरात के बंदरगाहों में 41643 करोड की मूल्य के नशीले पदार्थों के संबंध में

8- ऑनलाइन गैम्बलिंग को समाप्त करने

9- पुलवामा आतंकी हमले में शहीद परिवारों की मांग पर न्यायिक जांच करने

10- 8000 अमीर लोगों को जो देश छोड़कर भाग गए हैं उनसे संबंधित स्वयं पत्र

11- नोट बंद के वक्त चर्चित हुए महेश ताकि 13860 की संपत्ति के संबंध में

12- फसल बीमा योजना

13- महंगाई,

14- किसानों को आकस्मिक वर्षा से हुए नुकसान के एवज में राहत देने

15- केंद्र सरकार के विभिन्न सामाजिक जन कल्याण योजनाओं के बजट में कटौती के खिलाफ

16- सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में वैमनस्य फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई हेतु ,

17- उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में छोटे और मध्यम श्रेणी के व्यापारी को जीएसटी में छूट देने,

18- पाठ्यक्रमों में बदलाव चिंता

19- आंगनवाड़ी में गरम पक्का बुआ भोजन के स्थान पर सूखा राशन देने पर आपत्ति

20- गौतम अडानी की संपत्ति में सार्वजनिक पैसा लगने और उसकी सुरक्षा से संबंधित

21- उत्तराखंड के वनों में जंगली जानवरों के आवास की धारा क्षमता कैरिंग कैपेसिटी का वैज्ञानिक आकलन करने

22- वन्यजीवों से ग्रामीणों की रक्षा करने के लिए मनरेगा के तहत गांव के आसपास खतरनाक रूप से उगाई झाड़ियों को काटने की इजाजत देने

23- नमामि गंगे परियोजना,

24- पुरानी पेंशन स्कीम,

25- एक रैंक एक पेंशन लागू करने

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड को लिखे पत्र

1- उत्तराखंड क्रिकेट की महिला खिलाड़ियों की शिकायत की सीबीआई जांच करवाने,

2- लोक सेवा आयोग से विभागीय परीक्षा में सीधी भर्ती के समान आरक्षण समाप्त करने के खिलाफ

3-ऑनलाइन गैंबलिंग को समाप्त करने

4- उत्तराखंड में 3000 स्कूलों के बंद होने पर चिंता

5- राजस्थान सरकार की तर्ज पर उत्तराखंड में स्वास्थ्य का अधिकार कानून लाने के संबंध में

6- जंगली जानवरों से रक्षा के संबंध में नीति और कार्यक्रम बनाने

7- स्वतंत्रता सेनानी के परिवारों को सुविधा देने से संबंधित

8- भर्ती घोटालों की जांच,

9- प्रधानमंत्री केयर फंड का पैसा उत्तराखंड को मिला या नहीं से संबंधित

10- नमामि गंगे परियोजना,

11- उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी से संबंधित।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण