लुधियाना फैक्ट्री में गैस रिसाव से 9 की मौत, बचाव कार्य जारी

पंजाब। लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस रिसाव की घटना सामने आई है। हमें गैस लीक होने की सूचना मिली। हादसे में 9 लोगों की मृत्यु हुई है। कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। इस क्षेत्र को सील किया जा रहा है। मौके पर NDRF की टीम को बुलाया गया है।

लुधियाना की एसडीएम स्वाति तिवाना बयह गैस रिसाव का मामला है। NDRF की टीम मौके पर आ गई है। घटना में 9 लोगों की मृत्यु हुई है और 11 लोग बीमार हैं। NDRF की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
पंजाब के ग्यासपुरा में हुई गैस रिसाव पर राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा, "लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री से गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है। पुलिस, सरकार और NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। हर संभव मदद की जा रही है।"
पुलिस मौके पर है और इलाके को सील कर दिया है। उन्होंने फेस मास्क पहने हुए थे। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
अभी तक गैल लीक होने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण