दर्दनाक हादसा: गरमपानी के पास एक कार अनियंत्रित होकर नीचे गिरी, एक की मौत

गरमपानी के पास एक कार अनियंत्रित होकर मार्ग से लगभग 30 मीटर नीचे जा गिरी।  जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक आज पुलिस चौकी खैरना को सुबह सात बजे सूचना मिली कि एक कार यूके 04 एम 1313 नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना पाते ही पोस्ट खैरना से HC नवीन कुंवर के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल हेतु रवाना हुई। बताया जा रहा है कि कार में केवल एक व्यक्ति कमल कुमार वर्मा पुत्र वी. एल. वर्मा,  उम्र- 46 वर्ष, निवासी- खजांची मोहल्ला, अल्मोड़ा, सवार था । जो हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर जा रहा था।व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

एसडीआरएफ टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए नीचे खाई में उतरकर व्यक्ति के शव को बरामद कर स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

Post a Comment

और नया पुराने