टूरिस्ट का खोया कीमती समान ढूंढ़कर भिजवाया उसके घर, अतिथि देवो भव: को नैनीताल पुलिस ने किया चरितार्थ

पुलिस की तीसरी आंख बखूबी निभा रही अपनी जिम्मेदारी, सीसीटीवी के माध्यम से लगातार हो रही है शहर की निगरानी,नैनीताल पुलिस ने फिर साबित किया "अतिथि देवो भव:" का भाव, ब्रीफकेस बरामद कर भिजवाया पर्यटक के घर

        बीते 20 अप्रैल को  लगभग शाम 7 बजे कानपुर निवासी पर्यटक रिक्की गुप्ता जी हल्द्वानी स्थित CCTV कंट्रोल रूम आये और बताया कि वह अपने साथी संघ नैनीताल घूमने आये थे, वापसी के दौरान हल्द्वानी में गुप्ता जी का सफारी ब्रीफकेस ऑटो में छूट गया, जिसमें जरूरी कागजाद एवं कीमती सामान था।
  इस क्रम में सभी सीसीटीवी स्टाफ द्वारा लगातार फुटेज चैक किया गया।   ऑटो का नम्बर स्पष्ट न होने के कारण काफी मेहनत के बाद CCTV टीम को आखिरकार 24 अप्रैल को सफलता प्राप्त हुई एवं पर्यटक गुप्ता जी को सूचित किया गया। ब्रीफकेस बरामदगी की खबर सुनकर गुप्ता जी फूले नहीं समायें तथा नैनीताल पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया।
  गुप्ता जी के अनुरोध के अनुसार 25 अप्रैल को उक्त बरामद ब्रीफकेस को शताब्दी बस स0- UP78HT 3735 के मैनेजर शुभम शर्मा को सुपुर्द कर,कानपुर भेजा गया।

CCTV स्टाफ, जिनका ब्रीफकेस रिकवर् करने एवम् कानपुर भेजने में विशेष योगदान रहा। हेड कांस्टेबल प्रमोद जोशी, कॉन्स्टेबल गुलशन गिरी, कॉन्स्टेबल रोहित कुमार, कॉन्स्टेबल राजेंद्र बिष्ट और HG महेश उपाध्याय पुलिस टीम शामिल रहें।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण