केदारनाथ धाम में हो रही बर्फबारी, यात्रियों से मौसम ठीक होने तक सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की अपील

https://youtu.be/pmHUN5H0TDA

केदारनाथ धाम में बर्फबारी हो रही है। हिमपात के बीच तीर्थयात्रियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट 25 अप्रैल को खोले जा चुके हैं।
रुद्रप्रयाग के केदारनाथ धाम सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश के चलते यात्रा को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। गुरुवार को भी केदारनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हुई। जबकि रुद्रप्रयाग सहित जनपद के सभी प्रमुख नगरों में झमाझम बारिश हुई। केदारनाथ धाम में बर्फबारी अब यात्रियों के लिए मुश्किलें पैदा कर रही है। गौरीकुंड से लिंचौली तक बारिश और फिर केदारनाथ धाम में बर्फबारी दिक्कतें पैदा कर रही है। मार्ग के साथ ही घोड़ा पड़ाव केदारनाथ में पर्याप्त रेन सेल्टर न होने से भी बर्फ के बीच पुलिस लगातार यात्रियों को मौसम के प्रति सर्तक कर साथ ही आग्रह कर रहा है कि यात्रा के लिए अभी पर्याप्त समय है इसलिए मौसम का अपडेट लेकर ही केदारनाथ यात्रा पर आएं।
पुलिस और जिला प्रशासन यात्रियों से मौसम ठीक होने तक सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की अपील कर रहा है।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण