नाराजगी ऐसी की युवती हुई गुमशुदा, अल्मोड़ा पुलिस ने किया सकुशल बरामद

परिजनों ने किया आभार व्यक्त

बीते शुक्रवार 21 अप्रैल 2023) को चौखुटिया निवासी एक व्यक्ति ने चौकी खीड़ा में सूचना दी कि उसकी पुत्री उम्र- 20 वर्ष घर से नाराज होकर कही चली गयी है, काफी तलाश करने पर कुछ पता नही चल पाया है और उसका फोन भी बंद आ रहा है। चौखुटिया पुलिस द्वारा युवती की तलाश हेतु कस्बा,बाजार में लोगों व बस, टैक्सी चालकों को गुमशुदा युवती की फोटो दिखाकर व उसके पहनावा के अनुसार पुछताछ करते हुए ठोस सुरागरसी-पतारसी कर गुमशुदा युवती को भिकियासैण क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया।

युवती को समझा- बुझाकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया जिस पर परिजनों द्वारा चौखुटिया पुलिस की त्वरित कार्यवाही के लिए प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

युवती को तलाशने हेतु पुलिस टीम में एएसआई ब्रजेश कोठारी, कानि0 संदीप कुमार, और कानि0 दीपक रौतेला, चौकी खीड़ा, थाना चौखुटिया शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण