केदारनाथ हेलीपैड पर दर्दनाक हादसा: हेलीकॉप्टर के टेल रोटर की चपेट में आने से वित्त नियंत्रक की मौत

रविवार(23 अप्रैल) आज दोपहर करीब 2 बजे यूकाडा( UCADA) के वित्त नियंत्रक अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण हेतु क्रिस्टल एविएशन के हेली से गए थे। श्री केदारनाथ हेलीपैड पर हेली से उतरते हुए हेलीकॉप्टर की चपेट में आने पर उनकी मृत्यु हो गयी। इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है।

केदारनाथ हेलीपैड में हेलीकॉप्टर के टेल रोटर की चपेट में आने से एक यूकाडा अधिकारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यूकाडा के वित्त महाप्रबंधक अमित सैनी की इस हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी आपदा प्रबंधन अधिकारी ने दी है।
जानकारी के अनुसार  हेलीकॉप्टर के उतरने के बाद ब्लेड बन्द नहीं किये गए थे और सैनी की हेलीकॉप्टर के ब्लेड की चपेट में आने से मौत हो गयी। हेली कम्पनी की यह भारी चूक मानी जा रही है।क्रिस्टल एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर से हुई दुर्घटना की विस्तृत जांच के बाद ही तथ्य सामने आएंगे।
कुछ साल पहले भी एक हेली सर्विस के कर्मी की भी इसी तरह ब्लेड की चपेट में आने से मौत हो गयी थी। SDRF के अधिकारी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण