स्कूटी से 96 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार, वाहन सीज़

अल्मोड़ा पुलिस ने ऑपरेशन RRR के Recovery प्लान के तहत की कार्यवाही

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी, एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार 22 अप्रैल को चेकिंग के दौरान लोअर मॉल रोड कर्नाटक खोला में निर्माणाधीन रोडवेज बस अड्डे के समीप स्कूटी नंबर-UK01-C-8463 के चालक हर्षवर्धन के कब्जे से 96 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार व स्कूटी को सीज करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त हर्षवर्धन पुत्र पूरन सिंह ग्राम बजेठा, लमगड़ा का रहने वाला हैं।जिससे 96 पव्वे मैकडॉवेल व्हिस्की बरामद हुई है जिसकी कीमत 15000₹ आँकी गयी हैं।
पुलिस टीम में एसआई कृष्ण कुमार (प्रभारी), कानि0 सुन्दर लाल और कानि0 वीरेंद्र सिंह, एसओजी/एनटीएफ अल्मोड़ा शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण