अल्मोड़ा: शादी की शॉपिंग करने गया युवक नाराज होकर हो गया गुम, पुलिस ने तलाश कर किया परिजनों के सुपुर्द

कल गुरुवार को तलशौना निवासी एक व्यक्ति ने थाना दन्या आकर सूचना दी कि मेरा भाई 26 अप्रैल 2023 को अपने परिजनों के संग बेटी की शादी के लिये खरीददारी हेतु दन्या बाजार आया था, जो खरीददारी के दौरान कहीं चला गया, काफी खोजबीन के बाद भी नही मिल रहा है, जिस पर गुमशुदगी दर्ज की गई।

सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह द्वारा पुलिस टीम गठित कर गुमशुदा व्यक्ति की खोजबीन शुरु की गई । पुलिस टीम के अथक प्रयासों व साइबर सेल की सहायता से 27 अप्रैल को गुमशुदा व्यक्ति को हल्द्वानी बस स्टैण्ड से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया । गुमशुदा व्यक्ति ने अपने परिजनों से नाराज होकर घर से चले जाना बताया।

गुमशुदा को सकुशल पाकर परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की सराहना की ।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण