बे मौसम बरसात का सिलसिला जारी, अल्मोड़ा में कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिज़ाज

साल 2023 के चार महीने बीत गए और मई भी आ गयी नही आई तो बस गर्मी पहाड़ो में, पिछले दो दिनों से बारिश के बाद अल्मोड़ा में बसंत के बाद सीधे बरसात दिखने को मिल रही हैं। हालांकि पूरे उत्तराखंड के इलाकों का यही मिजाज है। कहीं बर्फबारी तो कही बारिश हो रही।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में फिलहाल अगले तीन दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में चोटियाें पर हिमपात और निचले इलाकों में ओलावृष्टि व गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी है। मैदानी क्षेत्रों में 40 से 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अल्मोड़ा जिले में कही सामान्य तो कही हल्की बारिश होगी

जिला आपातकालीन केंद्र द्वारा जनपद की तहसीलों से वर्षा सम्बंधित ली गयी प्राप्त सूचना अनुसार
अल्मोड़ा, रानीखेत और भिकियासैंण में हल्की वर्षा
तो वहीं तहसील सोमेश्वर, लमगड़ा, द्वाराहाट, चौखुटिया, जैंती, भनोली, सल्ट, स्याल्दे, मछोड में सामान्य वर्षा होगी। सभी जनपद की किसी भी तहसील में आपदा से सम्बंधित सूचनाये सामान्य हैं।

वही बारिश होने से अल्मोड़ा में ठंड कुछ बढ़ गयी हैं। जिससे पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण