ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण सिंह जिनपर यौन उत्पीड़न और डराने-धमकाने का आरोप लगाया गया है, उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों से आग्रह किया।

वहीँ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों पर पी.टी. उषा, अध्यक्ष, भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा अगर उन्हें कोई समस्या है तो उन्हें हमारे पास आना चाहिए था, हमसे बात करनी चाहिए थी। हमारे पास आने की बजाय वे सड़क पर उतर गए हैं, ये खेल के लिए अच्छा नहीं है।
पी.टी. उषा के बयान पर पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा ऐसा सुनकर बुरा लगता है क्योंकि वे खुद एक अच्छी खिलाड़ी हैं। वे अनुशासनहीनता की बात कर रही हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि जब आपकी अकादमी को तोड़ा जा रहा था, तब आप ट्वीट कर रही थी क्या तब देश की गरिमा पर आंच नहीं आ रही थी?
जंतर मंतर पर बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ मामले के पोस्टर लगाए
बता दें कि आज जंतर मंतर पर पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण के अपराधिक मामलों के पोस्टर लगाए। पोस्टर में उतर प्रदेश के अलग अलग थानों में 3 दर्जन से जायदा मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर, मारपीट जैसे मुकदमे दर्ज हैं।

गौरतलब हो कि पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर कुश्ती संघ को मनमाने तरीक़े से चलाने का आरोप लगाया है।
एशियन गेम्स और राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को कई पदक दिलाने वाली महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह पर कई लड़कियों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जिसके बाद कई खिलाड़ी उनके समर्थन में आए। और जंतर मंतर पर धरना दे चुके हैं।
एक टिप्पणी भेजें