महिला काँग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक महिलाओं को जोड़ा जायेगा- राधा बिष्ट

महिला काँग्रेस की नगर इकाई का गठन किया गया दीपा साह नगर महिला काँग्रेस अल्मोड़ा की अध्यक्ष मनोनीत हुई

अल्मोड़ा- जिला काँग्रेस कमेटी कार्यालय में जिला महिला काँग्रेस कमेटी की एक बॆठक जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सर्वसम्मति से दीपा साह को नगर महिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। निर्वतमान नगर अध्यक्ष गोपा नयाल द्वारा नव मनोनीत अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महिला उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट ने कहा कि देश एंव उत्तराखण्ड में महंगाई, बेरोजगारी, खस्ता हाल कानून व्यवस्था ऒर महिलाओं का शोषण जॆसे अपराध चरम पर हैं। केन्द्र की मोदी सरकार ऒर प्रदेश की धामी सरकार को जन समस्याओं से कोई लेना देना नहीं हैं। इसलिए आज महिलाओं को घर की रसॊई से लेकर समाज में बड़ी परेशानियों से जूझना पड़ रहा हैं। महिलाओं को काँग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए कमर कसनी होगी। जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि महिला काँग्रेस आने वाले निकाय चुनाव ऒर लोकसभा में बड़ी जिम्मेदारी निभायेगी। जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने जिले की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष पद पर आशा भारती, पुष्पा पाण्डेय , धर्मा देवी, फेमिना खान, उजमा परवीन , भगवती मटेला, महामंत्री पद पर इन्द्रा वर्मा, पूनम आर्या, तारा तिवारी, जया जोशी, लीला जोशी, विनीता आर्या, सरस्वती आर्या, राधा तिवारी, धीरा तिवारी, कोषाध्यक्ष शोभा जोशी, जिला कार्यकारिणी सदस्य अनीता कन्नॊजिया, किरन बिष्ट, नन्दी नेगी, हेमा हंयाकी, दीपा जोशी, भावना वर्मा, सरस्वती रोडिया, तारा बिष्ट, दीपा जोशी, परवीन, दीपा जोशी, तारा भण्डारी मनोनीत हुई। संरक्षक मण्डल में डा. आशा मेहता, पुष्पा सती, प्रीति बिष्ट, जेबुल निशा अन्सारी, जया टम्टा , कल्पना नेगी, आशा टम्टा, दीपा त्रिपाठी मनोनीत हुए । बॆठक का संचालन पूर्व महिला काँग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट ने किया। प्रदेश महिला सचिव लता तिवारी, प्रदेश महिला सचिव रजनी टम्टा, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, जॆबुल निशा अंसारी, जया जोशी, जया टम्टा, सरस्वती आर्या आदि ने संबोधन व्यक्त किया। बॆठक में बड़ी संख्या में महिलायें उपस्थित रही।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण