जोशीमठ प्रभावितों के लिए प्री फ्रेबीरकेटेड भवन बन कर तैयार

जोशीमठ प्रभावितों के लिए प्री फ्रेबीरकेटेड भवन बन कर तैयार हैं। चमोली के जोशीमठ में भूधंसाव से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास का कार्य तेजी से जारी है। उद्यान विभाग की भूमि पर प्री फ्रेबीकेटेड भवन निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने आज प्री फ्रेबीरकेटेड भवन और ढाक में संचालित भवन निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस बीच जिलाधिकारी ने पुनर्वास पैकेज के तहत जोशीमठ में आपदा प्रभावित दो भवन स्वामियों को 38.63 लाख धनराशि के चैक वितरण भी किया।
जोशीमठ में उद्यान विभाग की भूमि पर 1 बीएचके, 2 बीएचके और 3 बीएचके भवन तैयार हो चुके हैं।  ढाक में 15 फ्रेबीकेटेड भवनों में से कुछ भवन पूर्ण रूप से तैयार कर लिए गए हैं और कुछ भवनों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। यहां पर फिनिशिंग का काम चल रहा है। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि ढाक में जो भवन तैयार हो गए है, उनमें प्रभावित को शिफ्ट करना शुरू करें।
पुनर्वास पैकेज के तहत अभी तक पांच भवन स्वामियों को एक करोड़, एक लाख, 84 हजार, 254 की धनराशि के चौक वितरित कर लिए गए है।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण