संदेश

मार्च, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में यहाँ पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा मफरूरों/ईनामी अभियुक्तों/वॉछितों एवं न्यायालयों से प्राप्त सम्मन/वारंट/नोटिस की शत प्रतिशत तामील हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत जनपद पुलिस द्वारा 06 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली लालकुॅआ अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुॅआ डी0आर0वर्मा के नेतृत्व में म0उ0नि0 गुरविन्दर कौर चौकी प्रभारी बिन्दुखत्ता, का0 कमल बिष्ट, का0 राजेश कुमार द्वारा माननीय न्यायालय द्वारा जारी फौज वाद संख्या 5994/21 धारा 498ए, 323, 504 भा0द0वि0 से सम्बन्धित 1- लीलाधर जोशी पुत्र स्व0 श्री नरदेव जोशी, 2- नागेश जोशी पुत्र लीलाधर जोशी निवासीगण- पश्चिमी राजीवनगर घोड़ानाला बिदुखत्ता को एवं वाद संख्या- 4572/21 धारा- 60 आबकारी अधिनियम में 3- बसन्त बल्लभ जोशी उर्फ गणेश जोशी पुत्र चन्द्र बल्लभ जोशी निवासी- पश्चिमी राजीवनगर बिन्दुखत्ता लालकुॅआ को एवं वाद संख्या- 4550/2018 धारा- 138 एनआई एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त 4- हरेन्द्र सिंह पुत्र मानसिंह निवासी- ग्राम हिम्मतपुर मोटाहल्दू लालकुऑ को उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह, का0 मनीष कुमार द्वारा गिरफ्तार कर मा0 ...

सावधान : बरेली की अफ़ीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, पहाड़ी इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचना चाहता था नशा

अल्मोड़ा पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही , एसओजी/एएनटीएफ व थाना सोमेश्वर पुलिस ने 02 किलोग्राम अफीम के साथ बरेली के एक तस्कर को किया गिरफ्तार https://youtu.be/X51puFI0qNE रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त सीओ/थाना/चौकी/ एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नशे के सौदागरों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है। जनपद एसओजी/एएनटीएफ व थाना सोमेश्वर की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 31-03-2023 की रात्रि को कोसी के समीप रानीखेत को जाने वाले तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति विजय पाल,उम्र- 34 वर्ष पुत्र लाला राम निवासी ग्राम भीकमपुर, तह0 बहेड़ी, जिला बरेली उ0प्र0 को 2.3 किग्रा अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार कर थाना सोमेश्वर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामदा अफीम की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रूपये से अधिक है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बहेड़ी से अवैध अफीम लाकर बागेश्वर और ग्वालदम की तरफ ऊँचे दामों में बेचने हेतु ले जाना बताया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष स...

राहुल गांधी की सदस्यता बहाल हो विधायक मनोज तिवारी एवं काँग्रेसजनों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

अल्मोड़ा- अखिल भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे एंव प्रदेश काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन महरा के निर्देश पर आज अल्मोड़ा के काँग्रेसजनों ने विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में चॊघानपाटा में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म के नाम ज्ञापन भेजकर काँग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की वायनाड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद की सदस्यता देशहित में बहाल करने की माँग की। ज्ञापन में केन्द्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए अलोकतांत्रिक तरीके से राहुल गांधी की सदस्यता रद्व करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी देश की जनता की आवाज बनकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में देश की जनता के हितों की रक्षा के लिए कर्तव्य का निर्वहन कर रहे थे। लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा राजनैतिक वॆमनस्यता की भावना से ग्रस्त होकर फाँसीवादी एंव तानाशाही चरित्र का परिचय देकर देश की संवैधानिक शक्तियों का दुरूपयोग किया गया। देश के लोकतंत्र एंव लोकशाही शक्तियों को मजबूत बनाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर राहुल गांधी का एक लम्बा इतिहास रहा हैं। जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों...

उत्तराखंड: एक ही हाईवे पर दो सड़क हादसे, दो की मौत, चार घायल

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर अलग-अलग जगह सड़क हादसों में हरियाणा के दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए । जानकारी के अनुसार एक हादसे में कार डिवाइडर से टकराई जबकि दूसरे हादसे में कार आगे जा रहे वाहन से टकराई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक हरियाणा के पानीपत जिला निवासी तीन लोग स्विफ्ट कार से शुक्रवार की देर रात हरिद्वार जा रहे थे।जैसे ही कार बाईपास पर खटका गांव के पास पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में संजय (32) निवासी समालका, जिला पानीपत हरियाणा, विकास (35) निवासी खोजकीपुरा जिला पानीपत हरियाणा तथा दीपक निवासी पूटरा जिला पानीपत हरियाणा घायल हो गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर दीपक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आज सुबह हुआ दूसरा हादसा दूसरा हादसा शनिवार सुबह छह बजे नगला इमरती गांव के पास हुआ है। जिसमें हरियाणा के सोनीपत निवासी लोगों की कार आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में विक्की (27) , सुमित तथा योगेश (28) निवासी सोनीपत हरियाणा घायल हो गए। हादसे के बाद मौके ...

बियर शिबा स्कूल अल्मोड़ा का वार्षिक परीक्षाफल - 2023 घोषित हुआ

चित्र
वत्सल मेहता सातवीं को पूरे वर्ष शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए सम्मानित किया गया। आज दिनांक 31 मार्च 2023 को बियरशिवा विद्यालय अल्मोड़ा में वार्षिक परीक्षाफल-2023 घोषित किया गया। इस अवसर पर प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कक्षा 1 से 8 तक के वर्ग में अनुष्का तिवारी, कक्षा पांचवी 99.87 % एवं कक्षा 9 से कक्षा 11 तक के वर्ग में विशाल बोरा कक्षा नौवी 95.2 % के साथ विद्यालय के टॉपर रहे। अनुशासन में दिव्यांश कोहली कक्षा सातवीं, संजीवनी अलमिया कक्षा छठवीं, मानवेंद्र नेगी कक्षा नौवीं गर्विता तिवारी कक्षा ग्यारहवीं को सम्मानित किया गया। महक तिवारी कक्षा एक मानवी भट्ट कक्षा- द्वितीय भूमिका तिवारी कक्षा तृतीय, हर्षवर्धन, वत्सल मेहता सातवीं को पूरे वर्ष शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीमा थापा द्वारा सभी उत्कृष्ट विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या द्वारा आगामी सत्र की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रक्षिता...

Wether Update Almora, अल्मोड़ा मौसम अपडेट ..

Date- 01 April 2023 08:30 Am Cloudy weather in District Min Temp- 5* Max Temp - 11* Rainfall weather Last 24 hrs Almora- 27.5mm Ranikhet 44.0mm Dwarahat- 44.5mm Chakhutiya- 27.0mm Someshwer- 40.0mm Bhikiyasain- 41.0mm Jageshwar- 27.5mm Takula - 33.5 mm Bhainsiyachhana- 22.0mm Sult -35.0mm Jainti -40.0mm Shitlakhet- 25.0mm Masi - 0.5mm Water level (kosi barrage)- 1134.10 M. Discharge- 139.50 Q. Ramganga water level 921.625M. Road Status 02 Village road closed* 1- Khagyar kothiya motor and uprari silangi motor road 2-Ida jorshi mr closed between Km-1 to 3, jcb moved opening time 4:00 pm 01 ODR Road Chabutiya kulnakhet bamshu MR close, jcb moved opening time 2 pm *Rest All other major Road (NH,SH,MDR,ODR,VR) are open. Electricity & water supply is Normal.

आज से IRCTC केदारनाथ धाम के लिए शुरू कर रहा हेलीकॉप्टर सेवा, जानिए

यह यात्रा की शुरुआत 25 अप्रैल से हो जाएगी। केदारनाथ जाने के लिए यात्रियों को रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ मेडिकल चेकअप करवाना भी अनिवार्य होता है अगर आप केदारनाथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल यात्रियों की स्पेशल डिमांड पर IRCTC इस बार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस शुरू करने की योजना बना रही है। अभी तक केदारनाथ दर्शन के लिए लोग बस, निजी वाहन और खच्चर से जाते थे। बता दें कि  केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल से खोल दिये जाएंगे। आइए जानते हैं केदारनाथ दर्शन करने के लिए आप किस तरह IRCTC की वेबसाइट से हेलीकॉप्टर सेवा बुक कर सकते हैं और पैकेज में क्या विशेष सुविधाएं है … IRCTC और UCADA के बीच 5 साल का समझौता बता दें कि उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी और IRCTC ने पांच साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं, समझौते के तहत यात्रियों को पांच साल तक हेलीकॉप्टर सर्विस की सुविधा प्राप्त होगी। इसके अलावा जो भी श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से केदारनाथ मंदिर जाना चाहते हैं वे IRCTC की वेबसाइट पर जाकर बुकिंग करा सकते हैं। ...

सुबह सवेरे: देश दुनिया की प्रमुख खबरें

✴️अप्रैल फूल दिवस ✴️आरबीआई स्थापना दिवस ✳️एक राष्ट्र, एक ग्रिड और एक मूल्य की तर्ज पर प्राकृतिक गैस क्षेत्र में समान टैरिफ आज से लागू होगा। ✳️गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराकर आईपीएल 2023 का पहला मैच जीत लिया है। ✳️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोप फ्रांसिस के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 86 वर्षीय पोप को हाल के दिनों में सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्हें रोम के अस्पताल में कुछ दिन और रहना होगा।  ✳️ उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में बारिश और ओलावृष्टि ने मुश्किल बढ़ा दी है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम पहुंचे और बारिश की बाद उपजी स्थितियों की जानकारी ली। ✳️ पंजाब के भगोड़े अमृतपाल के मददगार पीलीभीत निवासी जोगा सिंह की लुधियाना में गिरफ्तारी की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस अधिक चौकस हो गई है। ✳️ उत्तराखंड में मौसम शुक्रवार को फिर बदल गया। धारचूला के व्यास और दारमा घाटियों के ऊंचाई वाले इलाकों के अलावा छिपला की पहाड़ी पर भी हिमपात हुआ। वहीँ उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में भारी हिमपात देखने को मिला। ✳️ स्वामी...

हम प्रकृति से उतना ही लें, जो आगामी पीढ़ी के लिए बचा रहे- प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट

चित्र
क्लाइमेट चेंज (स्पेशल फोकस ऑन हिमालयन एनवायरनमेंट) विषय पर एसएसजे में एक दिवसीय सेमिना र आयोजित हुआ अल्मोड़ा। उत्तराखंड सेन्टर फ़ॉर क्लाइमेट चेंज, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,कैंपस अल्मोड़ा और यूसर्क के संयुक्त तत्वावधान में गणित विभाग के सभागार में ' क्लाइमेट चेंज (स्पेशल फोकस ऑन हिमालयन एनवायरनमेंट विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित हुआ। इस सेमिनार में अध्यक्ष रूप में अधिष्ठाता प्रशासन प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट, बीज वक्ता के रूप में गोबिंद बल्लभ पंत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन एनवायरनमेंट, कोसी कटारमल के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ जे सी कुनियाल, वक्ता रूप में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑफ़ एनआरडीएमएस इन उत्तराखंड के पूर्व निदेशक डॉ जीवन सिंह रावत, प्रभारी कुलसचिव डॉ इला बिष्ट, संकायाध्यक्ष,कला प्रो जया उप्रेती, आमंत्रित वक्ता रूप में एरीज, नैनीताल के वैज्ञानिक-डी डॉ नरेंद्र सिंह, सेमिनार संयोजक तथा उत्तराखंड जलवायु परिवर्तन केंद्र के संयोजक डॉ नंदन सिंह बिष्ट, डॉ रवींद्र नाथ पाठक, डॉ तिलक जोशी, कुलानुशासक डॉ मुकेश सामंत, डॉ देवेंद्र सिंह धामी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर...

राहुल, ममता व कार्तिकेय ने की मैदान फतेह,श्रीराम विद्या मंदिर में हुई मिनी मैराथन

अल्मोड़ा। श्रीराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डोटियालगांव में शैक्षिक जागरूकता के तहत मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ बसोली से बरोली तक आयोजित की गई। जिसमें अलग-अलग आयु वर्ग में राहुल ओरम, कार्तिकेय और ममता ने बाजी मारी। द दून कॉलेज और डॉ. लीलाधर भट्ट श्रीराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डोटियालगांव ताकुला के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दौड़ में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं समेत स्थानीय युवाओं ने हिस्सा लिया। दौड़ के जूनियर वर्ग में दून स्कूल के राहुल ओरम ने प्रथम, सीनियर वर्ग में कार्तिकेय कांडपाल और सीनियर बालिका वर्ग में ममता बिष्ट ने सबसे तेज दौड़ लगाई। इस मौके पर मुख्य अतिथि ग्रीन हिल्स संस्था की डॉ. वसुधा पंत, डॉ. गोकुल सिंह रावत, डॉ. विनोद पांडे, राजेश बिष्ट ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नरेंद्र पंत, मीनाक्षी पाठक, ललित पंत, शैलेंद्र सिंह रावत, बृजमोहन जोशी, चंद्रप्रकाश, मनोज बिष्ट, प्रमोद परागाई, ललित मोहन पंत, तनूजा आदि मौजूद रहे। . । https://youtube.com/shorts/OGn_1eQHgME?feature=share देखिये वीडियो ...

आईटीबीपी के जवान बहादुरी और दृढ़ता के प्रतीक- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

चित्र
शौर्य-दृढ़ता-कर्म निष्ठा के प्रतीक भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों से आज सुबह उत्तराखंड के चमोली जिले के मलारी बेस कैंप में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने मुलाकात की और देश के प्रति उनके सेवा भाव के लिए उनकी सराहना की और धन्यवाद दिया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आईटीबीपी के जवानों की देश के प्रति सेवा के लिए सराहना की और जवानों को धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आईटीबीपी के जवान बहादुरी और दृढ़ता के प्रतीक हैं। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में सीमाओं पर आईटीबीपी के जवानों द्वारा की जा रही कड़ी मेहनत का भी सम्मान किया। डॉ मंडाविया ने ट्विटर पर कहा, "मलारी गांव में कैंप में समय बिताने का मौका मिला और जवानों से बातचीत की. आईटीबीपी के जवान मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में हमारी रक्षा में तैनात हैं. मैं इनकी मेहनत और बलिदान को सलाम करता हूं." सैनिक। जय हिंदा"। केंद्रीय मंत्री मंडाविया उत्तराखंड के दौरे पर हैं जहां उन्होंने राज्य में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के शिलान्यास कार्यक...

सीबीआई फिर पहुँची एम्स ऋषिकेश,की छापेमारी

शुक्रवार को बहुत ही सीक्रेट तरीके से पहुंची सीबीआई टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की। सीबीआई टीम की छापेमारी के बाद सनसनी फैल गयी। सीबीआई की टीम ने एम्स ऋषिकेश में छापेमारी कर जांच करने में जुटी हुई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स ) ऋषिकेश में नियुक्तियों और उपकरणों की खरीद में अनियमितता के मामले सीबीआई की टीम पूछताछ के लिए पहुंची है। सात सदस्य टीम चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय (एमएस) में प्रकरण से संबंधित आवश्यक जानकारियां जुटा रही है। गौरतलब है कि फरवरी 2022 में उपकरण खरीद एवं भर्ती घोटाले में छापेमारी के बाद पांच प्रोफेसरों पर सीबीआई ने मुकदमे दर्ज किए थे। डीएसपी के नेतृत्व में 4 सदस्य टीम पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार एम्स प्रशासन ने वर्ष 2017-18 में अस्पताल परिसर की सड़कों की सफाई के लिए स्वीपिंग मशीन खरीदी थी। जिस कमेटी के माध्यम से खरीद प्रक्रिया पूरी कराई गई, उसमें अनियमितता पाई गई। इसमें करीब 2.41 करोड़ रुपये की गड़बड़ी की गई।और ली गई मशीन एक हफ्ते भी नहीं चल पाई। जांच में यह भी सामने आया कि एक अन्य कंपनी इसी मशीन को करीब एक करोड़ में उपलब्ध करा रही थी, परन्तु क्...

अल्मोड़ा: तीन पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

लमगड़ा पुलिस द्वारा 30 मार्च 2023 को चेकिंग के दौरान अभियुक्त दीपक पांडे के कब्जे 03 पेटी अवैध देशी शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त दीपक पांडे पुत्र मनोरथ पाण्डे धुरासंग्रोली थाना लमगड़ा जिला अल्मोड़ा का निवासी हैं जिससे 3 पेटी में कुल 36 बोतल देशी शराब बरामद हुई पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजय जोशी, प्रभारी चौकी मोरनौला और हेoकांस्टेबल ललित मोहन जोशी, थाना लमगड़ा शामिल रहें।

अल्मोड़ा: राम नवमी के अवसर पर धारानौला में माया फिजियोथेरेपी सेंटर का हुआ उदघाटन

चित्र
कल 30 मार्च को राम नवमी के शुभ अवसर पर होटल अपर्णा निकट टैक्सी स्टैंड धारानौला अल्मोड़ा में माया फिजियोथेरेपी सेंटर का उदघाटन मुख्य विकास अधिकारी ( सीडीओ ) अल्मोड़ा श्री अंशुल सिंह के द्वारा किया गया । अतः उनके द्वारा बताया गया है कि फिजियोथेरेपी से शरीर की मांसपेशियां एवम शरीर की गतिशीलता में सुधार करने में मदद मिलती है , और खिलाड़ियों के लिए फिजियोथेरेपी बहुत लाभदायक है। सेंटर के संचालक डॉक्टर पंकज सिंह रौतेला ( पी • टी ) द्वारा बताया गया कि लोगों में मांसपेशियों, जोड़ों एवम नसों से संबंधित परेशानियां बनी रहती है , जैसे कि गठिया, कमर दर्द , गर्दन दर्द , साइटिका, ऑपरेशन पूर्व एवम पश्चात थैरेपी, स्पोर्ट्स इंजरी का निदान फिजियोथेरेपी से होता है। इस अवसर पर डॉक्टर पंकज के पिता मोहन सिंह रौतेला एवं माता माया रौतेला , उमेश, दीवान , महेश , देवदत्त जोशी , के एन पाठक , अरविंद जोशी , कैलाश , धीरज , भावना , वंदना , मृदुल , रमेश, हरीश , ललित मोहन , मीनाक्षी , मनोज , पुष्कर आदि सम्मिलित हुए ।

कल से लगेगा महँगी बिजली का झटका, प्रदेश में बिजली दरों में 9.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी

बढ़ते दूध मूल्य दर के बाद अब प्रदेश के 24 लाख बिजली उपभोक्ताओं को कल यानी एक अप्रैल से महंगी बिजली का झटका लगेगा उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में 9.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। वहीं, चार लाख बीपीएल उपभोक्ताओं की बिजली दरों में पांच साल के बाद 10 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। आयोग ने समय से बिल भुगतान करने वालों को पहले के मुकाबले ज्यादा छूट का प्रावधान भी किया है। नियामक आयोग के अध्यक्ष डीपी गैरोला व सदस्य तकनीकी एमके जैन ने बताया कि जनसुनवाई के बाद उन्होंने फिक्स चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। तीनों ऊर्जा निगमों (यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल) ने कुल 28.57% बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था, आयोग ने 9.64% की ही बढ़ोतरी की है। वर्तमान में 31 मार्च तक सरचार्ज लागू है, जिससे यह बढ़ोतरी 1.79% रहेगी। वहीं, बताया गया कि अब सभी घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने बिजली बिल भेजा जाएगा। सदस्य तकनीकी एमके जैन ने बताया कि राष्ट्रीय टैरिफ नीति के अनुसार, आपूर्ति की औसत लागत से 20% पर क्रॉस सब्सिडी रखने के लिए बढ़ोतरी की गई है। इस टैरिफ बढ़ोतरी के बाद घरेलू श्रेणी की क्रॉस सब्...

येलो अलर्ट: अल्मोड़ा सहित इन जिलों में दिनभर बिजली चमकने के साथ तेज बौछार होने की संभावना

मौसम विभाग ने   पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आज देहरादून,हरिद्वार, नैनीताल,टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा और उधमसिंह नगर जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने के साथ तेज बौछार होने की संभावना हैं। आज अल्मोड़ा में दिनभर बारिश की संभावना है। वही सुबह से तेज़ तूफानी बहवाएं चल रही है। पिछले 24 घण्टे में अल्मोड़ा में 2.5 mm की बारिश हुई है। अधिकतम तापमान 11 व न्यूनतम 5℃ रहेगा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने भविष्यवाणी की है कि शुक्रवार को जिलों में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने/ओलों के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3,500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई पर स्थित अलग-अलग स्थानों पर भारी बर्फबारी की संभावना के संबंध में चेतावनी (वॉच) भी जारी की है। इसके अलावा, देहरादून और नैनीताल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि आज देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर तेज़ हवाएँ (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।

सुबह सवेरे: देश दुनिया की प्रमुख खबरें ........आज से आईपीएल का 16वां सीज़न शुरू...

❇️आज से आईआरसीटीसी केदारनाथ धाम के लिए अपनी हेलीकाप्टर सेवा करेगा शुरू। ❇️ आज से इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का 16वां सीज़न शुरू हो रहा है। इस वर्ष  10 टीमें खेल रही हैं।कुल 74 मैच खेले जाएंगे।इनमें 70 लीग मैच और चार प्लेऑफ़ मुक़ाबले होंगे। ❇️इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का 16वां संस्करण अहमदाबाद में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटन्स के मुकाबले के साथ होगा शुरू। ❇️मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी वर्षा-ओलावृष्टि को सकती है। जिसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ❇️ मध्य प्रदेश के इंदौर में मंदिर की बावडी की छत गिरने से 18 लोगों की मृत्‍यु। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। ❇️केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।95 संयुक्त सहकारी कृषि, 95 जन औषधि केन्द्र और 95 जन सुविधा केन्द्रों का उद्घाटन किया। ❇️ओस्ट्रेलिया में इस वर्ष जनवरी के अंत में खालिस्तानी समर्थकों और भारतीय प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़प में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस माम...

आदेश नहीं माना सोनू ने, जिला अस्पताल अल्मोड़ा में किया हंगामा, गिरफ्तार

अल्मोड़ा पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले हिस्ट्रीशीटर सोनू पंवार को गुण्डा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। इसी महीने 16 मार्च को कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जिला मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा के आदेशानुसार हिस्ट्रीशीटर/आदतन अपराधी सोनू पंवार की जिला बदर की कार्यवाही करते हुए छः माह हेतु जनपद में प्रवेश निषेध किया गया था। 29 मार्च 2023 को कोतवाली अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त सोनू पंवार जिला अस्पताल अल्मोड़ा में हंगामा कर रहा है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा अभियुक्त सोनू पंवार को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में गुण्डा एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है। </code></pre> <!-- /wp:code --> गिरफ्तार अभियुक्त सोनू पंवार पुत्र रमेश पंवार, भ्यारखोला, राजपुरा, अल्मोड़ा का निवासी हैं। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा राजेश कुमार यादव, कानि0 केशव भौत, कोतवाली अल्मोड़ा, कानि0 खुशाल राम, कोतवाली अल्मोड़ा शामिल रहें।

अल्मोड़ा: एसबीआई से प्रबंधक पद से रिटायर बसंत बल्लभ पांडे का निधन

अल्मोड़ा। यहां रानीधारा में रहने वाले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से रिटायर बसंत बल्लभ पांडे (82) का निधन हो गया। वह एसबीआई में प्रबन्धक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। कुछ माह पहले उनके पुत्र पत्रकार, आंदोलकारी और अधिवक्ता दिनेश पांडे का भी निधन हो गया था। परिजनों ने बताया कि बीते दिवस सुबह 11 बजे पाण्डे का स्वास्थ्य अचानक खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पांडे मूलरूप से द्वाराहाट के पान गांव के रहने वाले थे। वर्तमान समय मे वो रानीधर में अपने आवास में परिवार के साथ रहते थे। उनकी शवयात्रा आज 11 बजे उनके रानीधारा उनके निवास स्थान से विश्वनाथ धाम को निकलेगी।

राज्य में बिजली की मांग उपलब्ध मांग से अधिक- यूपीसीएल

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने  बताया कि राज्य में बिजली की मांग उपलब्ध मांग से अधिक है। यूपीसीएल की एक रिपोर्ट के अनुसार, बिजली की मांग 2400 मेगावाट प्रतिदिन है जबकि राज्य के अपने संसाधनों से केवल 500 मेगावाट ही उपलब्ध है। "शेष 1900 मेगावॉट बिजली एनर्जी एक्सचेंज से जुटाई जा रही है। बिजली संकट को देखते हुए यूपीसीएल भी बिजली कटौती से जूझ रहा है।" बिजली की मांग की जानकारी देते हुए राज्य की ऊर्जा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा, 'पिछले वर्षों की तुलना में इस बार बिजली की मांग बढ़ने की संभावना है, जिससे बिजली की अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र से अतिरिक्त बिजली का समर्थन जारी रखने का अनुरोध करने के साथ ही बाजार से अल्पकालीन निविदा के माध्यम से अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था की जाएगी।

योग 2023 प्रधानमंत्री पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित, चयन प्रक्रिया के लिए होगी दो स्तरीय प्रणाली

योग को रोग की रोकथाम, स्वास्थ्य संवर्धन और कई जीवन शैली से संबंधित विकारों के प्रबंधन के लिए जाना जाता है। योग प्राचीन भारतीय परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। दुनिया भर में योग को मिलती स्वीकृति के बीच आयुष मंत्रालय ने योग 2023 हेतु प्रधानमंत्री पुरस्कारों के लिए आवेदन/नामांकन आमंत्रित किए हैं। ये पुरस्कार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर योग के विकास और प्रोत्साहन के लिए किए गए अनुकरणीय योगदान को मान्यता देते हैं। आयुष मंत्रालय ने ट्वीट कर दी जानकारी योग में उत्कृष्टता के लिए दिए जाने वाले इस अवार्ड के बारे में आयुष मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी। मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि योग 2023 के लिए प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री के पुरस्कारों के लिए नामांकन अब खुल गए हैं। अब अपने आवेदन/नामांकन सबमिट करें। मंत्रालय के अनुसार दो राष्ट्रीय पुरस्कार भारतीय मूल की संस्थाओं को और दो अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भारतीय/विदेशी मूल की संस्थाओं को दिए जाएंगे। विजेताओं की घोषणा 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2023) के अवसर पर की जाएगी। 11 दिसंबर 2014 को अपनी सार्वभौमिक अपील को मान्यता देते ...

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के लिए सरकार ने ज़ारी किये नियम, न मानने पर पड़ सकता है जुर्माना

आजकल लोग बॉलीवुड और स्पोर्ट्स पर्सन की तरह सोशल मीडिया पर इंफ्लुएंसर के भी बड़े फैन होते जा रहे हैं। अक्सर देखने में आता है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाए जाने वाले विज्ञापनों से जनता को गुमराह किया जाता है। इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार ने “अनुमोदन के बारे में जानकारी प्राप्त करना!” नाम से दिशानिर्देश जारी किए है। इन दिशानिर्देशों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उत्पाद या सेवाओं का समर्थन करते समय व्यक्ति अपने दर्शकों को गुमराह न करें और वे उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम और किसी भी संबंधित नियमों या दिशानिर्देशों के अनुपालन में हों। विज्ञापन की भाषा सरल और स्पष्ट हो केंद्र सरकार की ओर से जारी दिशानिर्देश में कहा गया है कि विज्ञापन की भाषा सरल और स्पष्ट होनी चाहिए जिसे आसानी से याद किया जा सके। इसके साथ ही दिशानिर्देश में यह भी कहा गया है कि व्यक्तियों को किसी भी उत्पाद या सेवा का समर्थन नहीं करना है  जिसका उन्होंने व्यक्तिगत रूप से अनुभव नहीं किया है। इसके अलावा इन सूचनाओं को किसी लिंक या हैशटैग से नहीं मिलाया जाना चाहिए। प्रोडक्ट में पारदर्शिता और प्रामाणिकता जरूरी सरकार क...

कैंची धाम दर्शन को आये पर्यटकों के लिए देवदूत बनी पुलिस, खाई में गिरी कार सवारों को बचाया

नैनीताल पुलिस की तत्परता से दर्दनाक सड़क दुर्घटना में घायल एक परिवार के तीन पर्यटकों को किया रेस्क्यू, बचाई जान। कल दिनांक 7 मार्च 2023 की सायं को दिल्ली से कैंची धाम मंदिर के दर्शन करने आए तीन पर्यटक वापस लौट रहे थे। लौटते समय उनकी आई-20 कार अचानक काठगोदाम के गुलाबघाटी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों व राह चलते लोगों द्वारा काठगोदाम पुलिस को सड़क दुर्घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही श्री प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष काठगोदाम पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। वहां पुलिस टीम द्वारा अपने अथक प्रयासों से वाहन में संवार एक परिवार के तीन लोग 1. मोहित मिश्रा पुत्र विजय शंकर निवासी डी-11, संजय मोहल्ला, भजनपुरा नोएडा दिल्ली। 2. प्रीति मिश्रा पत्नी मोहित 3. जितिशा मिश्रा पुत्र मोहित मिश्रा निवासी उपरोक्त को रेस्क्यू किया गया। गंभीर रूप से घायल परिवार को थाने के सरकारी वाहन से ब्रज लाल अस्पताल हल्द्वानी लाकर तत्काल भर्ती कराया गया। जिन्हें उपचार कराकर उनकी जान बचाई जा सकी। पुलिस टीम में फिरोज आलम, प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम, एएसआई मनोहर सिंह,...

तेरह फोटोग्राफर राष्‍ट्रीय फोटाग्राफ पुरस्‍कार से सम्‍मानित, वरिष्ठ फोटो पत्रकार शिप्रा दास को 'लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’

वरिष्ठ फोटो पत्रकार शिप्रा दास को 'लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से नवाजा गया है। यह पुरस्कार केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने मंगलवार को दिया।  वरिष्‍ठ फोटो पत्रकार शिप्रा दास के साथ 13 फोटोग्राफरों को नई दिल्‍ली में एक समारोह में विभिन्‍न वर्ग में राष्‍ट्रीय फोटाग्राफ पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया। केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्‍य मंत्री डॉ. एल मुरूगन ने सूचना और प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्र की उपस्थिति में पुरस्‍कार वितरित किए। फोटो पत्रकार शिप्रा दास को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्‍मानित किया गया। पेशेवर फोटोग्राफर और शौकिया फोटोग्राफर प्रत्‍येक वर्ग में छह फोटोग्राफरों को सम्‍मानित किया गया। एल मुरुगन ने इस साल के पेशेवर फोटोग्राफर का पुरस्कार शशि कुमार रामचंद्रन को प्रदान किया, जबकि अरुण साहा को शौकिया फोटोग्राफर का पुरस्कार मिला। पेशेवर और शौकिया वर्ग में पुरस्कार का विषय क्रमश: ‘जीवन और पानी’ और ‘भारत की सांस्कृतिक विरासत’ था। इस अवसर पर मुरुगन ने कहा कि विजेता विभिन्न पेशेवर पृष्ठभूमि से हैं, लेकिन जो चीज उन्हें जोड़ती है वह फोटोग्राफी के प्...

भूकंप: रंगों के उल्लास के बीच भयभीत हुए लोग, उत्तराखंड और गुजरात में महसूस हुए भूकंप के झटके

होली के दिन उत्तरकाशी से गुजरात तक भूकंप, भूकंप के झटके की चपेट में आए लोग, उत्तरकाशी में बुधवार सुबह करीब 10 बजकर 8 मिनट जिले में धरती कांपी। भूकंप का अहसास होते ही सभी लोग अपने-अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी। इस दौरान होली के पकवान बना रहे लोग घरों से बाहर निकल आए। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, समस्त तहसील, थाना चोकियों से प्राप्त सूचना के मुताबिक, किसी भी तहसील इलाके में भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए हैं।इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय में हल्का भूकंप का झटका महसूस किया गया।

होली 2023: स्थानीय लोक देवी-देवताओं के साथ खेली जाती है यहाँ होली, जानिए

होली का त्योहार हर किसी के लिए खास होता है इसमें प्यार के रंग घुले होते हैं और अगर आप अपने प्यार के साथ होली का त्योहार मनाते हैं तो आपकी खुशी अपने आप कई गुना बढ़ जाती है। छत्तीसगढ़ के दक्षिणी सिरे बस्तर में होली का त्यौहार फागुन मड़ई के स्वरूप में बेहद खास है। वो इसलिए क्योंकि बस्तर के तीज त्योहारों के सारे रीति रिवाजों में स्थानीय लोक देवी-देवताओं का ही महत्व है। बस्तर की प्रमुख आराध्य देवी मां दंतेश्वरी है और इन्हीं के सम्मान में यहां सारे तीज त्यौहार मनाए जाते हैं। होली का त्यौहार यहां फागुन मड़ई के स्वरूप में मनाया जाता है और यह फागुन शुक्ल की षष्ठी से लेकर चौदस तक आयोजित की जाती है। दस दिन की होली 10 दिनों तक चलने वाला यह आयोजन वर्तमान को इतिहास से जोड़ता है। फागुन मड़ई के आयोजन की प्रत्येक कड़ियां भव्य रियासतकालीन परम्पराओं के साथ मनाया जाता है। पारंपरिक और ऐतिहासिक महत्व वाले फागुन मड़ई की शुरुआत बसंत पंचमी से हो जाती है। होली के 12 दिनों पहले से मुख्य आयोजन शुरू हो जाता है। दंतेश्वरी माई की पालकी मंदिर से निकलती है और सत्य नारायण मंदिर तक जाती है। वहां पूजा पाठ के बाद वापस मंदि...

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने रंग, उत्साह, मस्ती और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया होलिकोत्सव

चित्र
हल्द्वानी (नैनीताल)। उत्तराखण्ड के मीडियाकर्मियों की प्रमुख राज्यस्तरीय पंजीकृत संस्था, नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा यहां आयोजित ‘होलिकोत्सव-2023’ रंग, उत्साह, मस्ती और उल्लास के साथ संगीत की स्वर लहरियों पर थिरकते हुए धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए स्थानीय विधायक सुमित हृदेय ने कहा कि यह भारत का ऐसा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक त्यौहार है, जो पूरे देश और दुनिया में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि रंगों का त्यौहार हमारी प्राचीन सनातन परंपराओं से जुड़ा है, जिसे हम सदियों से मनाने आ रहे हैं। होलिकोत्सव-2023 की अध्यक्षता करते हुए नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के चेयरमेन जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने बड़ी संख्या में उपस्थित पत्रकारों एवं होल्यारों को संबोधित करते हुए कहा कि नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के प्रतीक इस त्यौहार पर जिस तरह सभी लोगों को एक मंच पर मिलने का सुवसर प्रदान किया किया है वह अत्यंत सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि प्राचीनकाल से ही होली को आनन्दोत्सव क...

पी-खाकर उत्पात मचाने वाले उपद्रवियों को सोमेश्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार

होली में रंग की जगह कर रहे थे हुड़दंग , सोमेश्वर पुलिस ने उत्पात मचा रहे चार व्यक्ति को किया गिरफ्तार रचिता जुयाल, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त सीओ,थाना/चौकी प्रभारियों को होली पर्व के दृष्टिगत शान्ति/कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु अराजक तत्वों व हुड़दंगियों पर सतर्क दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है। कल 6 मार्च 2023 को थाना सोमेश्वर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दाड़िमखोला में होली में शराब पीकर झगड़ा फसाद कर हुड़दंग मचाने वाले चार व्यक्तियो को सोमेश्वर पुलिस द्वारा उत्तराखंड पुलिस एक्ट के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में दीपक कुमार, सुनील कुमार, दर्शन राम मनोज राम निवासी दाडिम खोला थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा के हैं।

रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा ने जनपद वासियों को रंगों के त्यौहार होली की शुभकामनाएं

अल्मोड़ा - रचिता जुयाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी जनपद वासियों को रंगों के त्यौहार होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी लोगों से अपील की रंगो के इस पर्व होली को हर्षोल्लास से प्रेम और सौहार्द के साथ मनाये। शराब पीकर लड़ाई झगड़ा न करें,नशे में वाहन न चलाएं। होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, अराजकता और हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध अल्मोड़ा पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

विवेकानंद हिमालयी विकास केंद्र व संस्कृति निदेशालय ने होली की पूर्व संध्या के अवसर पर बैठकी व खड़ी होली का किया आयोजन

चित्र
विवेकानंद हिमालयी विकास केंद्र अल्मोड़ा व संस्कृति निदेशालय के तत्त्वाधान में सचिन मैरिज हॉल में होली की पूर्व संध्या के अवसर पर बैठकी व खड़ी होली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र के अध्यक्ष डॉ प्रेम प्रकाश ने कहा कि फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाई जाने वाली होली खुशियों व रंगों का त्योहार है। भारत के अलग अलग हिस्सों में इसे भिन्न भिन्न प्रकार से हर्ष व उल्लास से मनाई जाती है। उत्तराखंड में कुमाऊं क्षेत्र में एक से दो महीने तक इस त्योहार को खुशी के साथ मनाया जाता है। संगीत सुरों के बीच बैठकी होली में भक्ति, शृंगार, संयोग, वियोग से भरे गीत गाने की परंपरा है। क्योंकि यहां के होली में आपको अलग- अलग तरीके के रंग देखने को मिलेंगे। इस होली में आपको होली की प्रमुख तीन विधाएं देखने को मिलती हैं। अल्मोड़ा की प्रसिद्ध होली काफी पुरानी बताई जाती है. कुमाऊं में पौष माह के पहले रविवार से होली का शुभारंभ हो जाता है। सबसे पहले बैठकी होली शुरू होती है, जिसमें आपको शास्त्रीय और कुमाऊंनी होली सुनने और देखने के लिए मिलती है। उसके बाद होली का धीरे-धीरे माहौल बनता है। कार्यक्रम संयोज...

होली में नशा बेचकर मुनाफा कमाने वाले दो स्मैक तस्कर को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

चित्र
एसएसपी नैनीताल की जिले में अवैध स्मैक की तस्करी करने वालों की धर पकड़ अभियान जारी, होली में नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 102 ग्राम स्मैक की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार। पंकज भटट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा पुलिस टीम को 5000/- रू0 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी। पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल को नशा मुक्त बनाये जाने एव आगामी होली के पर्व को ध्यान में रखते हुये समस्त थाना / चौकी प्रभारियों को अपने - अपने थाना क्षेत्र में होली के पर्व पर नशे की तस्करी करने वालों के विरूद्व प्रभावी चैकिंग अभियान चलातें हुये नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं अवैध बिक्री करने वालों की धड़ पकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया है साथ ही थाना स्तर पर गठित ए0एन0टी0एफ0 को भी थाना क्षेत्र में होली पर्व में सक्रिय रूप से कार्य कर नशा तस्करों के विरूद्ध ज्यादा से ज्यादा निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। आदेश के क्रम में नशे के विरूद्ध प्रचलित अभियान के दौरान डा0 जगदीश चन्द्र एसपी क्राईम / यातायात नैनीताल, हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल...

बानडी देवी मंदिर अल्मोड़ा में होलियारों के गीतों और रंगों से खिल उठा समां, बेहद ख़ास है यहाँ की होली, देखिये

चित्र
होली  का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। हर सूबे की एक खास होली होती है जिस वजह से उसका अपना ही आकर्षण होता है। पुष्कर में जहां कपड़ा फाड़ होली खेली जाती है, वहीं ब्रज की लट्ठमार होली दुनियाभर में प्रसिद्ध है। उसी तरह से पहाड़ी सूबे उत्तराखंड के कुमाऊं    मंडल की होली का भी अपना ही आकर्षण है। खासकर अल्मोड़ा  की बैठकी होली जो विश्वभर में प्रसिद्ध है। अल्मोड़ा उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी है। यहां की होली को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। https://youtu.be/a4Vd_OMeX9o सोमवार को कुमाऊं के वृंदावन विद्यवासिनी (बानड़ीदेवी) के दरबार में उच्चयूर व बिसौत पट्टी के करीब 25 गांवों के होल्यारों का रेला उमड़ा। बारी बारी मां बानड़ीदेवी के ऐतिहासिक मंदिर की परिक्रमा कर प्राचीन परंपरा निभाई गई। फिर द्वि ढाई लटक (झोड़ा नृत्य में कदमताल की शैली) के साथ ब्रज व अवधी बोली के बेजोड़ संगम में रचीबसी होली गीतों से समा बांध दिया। देर शाम तक मिश्रित वनक्षेत्र वाले वृंदावन के शिखर पर बानड़ी देवी के पौराणिक मंदिर में होली गीत गूंजते रहे। यहां असोटा, सिलखोड़ा, उस...

मुख्य बाजार में भ्रमण कर विधायक मनोज तिवारी ने महापर्व होली की दी शुभकामनाएँ एंव बधाईयाँ

चित्र
अल्मोड़ा। महापर्व होली के अवसर पर विधायक मनोज तिवारी ने बाजार क्षेत्र का भ्रमण करके व्यापारियों एंव आम जनता से मुलाकात कर बधाईयाँ एंव शुभकामनाएँ प्रेषित की। इस अवसर पर उन्होंने अपनी विधानसभा की जनता से होली पर्व को भाईचारे को मजबूत करने के संकल्प के साथ शांतिपूर्ण रूप में मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महापर्व होली के अवसर पर सबकी जिन्दगी में शुभ रंगों का समावेश हो ऒर जिन्दगी में उमंग ऒर प्यार उल्लास बना रहें। तिवारी के साथ भ्रमण में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व राज्य मंत्री एड. केवल सती, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, गीता महरा, नगराध्यक्ष. तारा चन्द्र जोशी, पूर्व प्रांतीय सचिव त्रिलोचन जोशी, पूर्व सभासद प्रताप सत्याल, एड. जगदीश पाण्डेय, महेश आर्या, रमेश चन्द्र आर्या, विनोद वॆष्णव, संजय दुर्गापाल, दिनेश रावत, परितोष जोशी,वॆभव पाण्डेय, एड. जगदीश तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद, अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष किशन लाल, सभासद सचिन आर्या, सभासद राजेन्द्र तिवारी, मनोज सनवाल, अशोक पाण्डेय, पूर्व नगराध्यक्ष ऊरन सिंह रॊतेला, नमित जोशी, सुनील कर्...

अग्निवीर: इस बार प्रवेश परीक्षा पहले आयोजित होगी, जिसमें सफल अभ्यर्थी ही भर्ती रैली में शामिल होंगे- कर्नल आदित्य मिश्रा

अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आवेदन शुरू, अग्निवीरों की भर्ती में अब पहले प्रवेश परीक्षा होगी अल्मोड़ा सोमवार को कर्नल आदित्य मिश्रा निदेशक थल सेना भर्ती बोर्ड ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि नई प्रक्रिया के साथ अग्निवीर भर्ती को पंजीकरण शुरू हो गए हैं। नए नियम के तहत इस बार प्रवेश परीक्षा पहले आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही भर्ती रैली में शामिल होंगे। 15 मार्च तक अभ्यर्थी भर्ती को आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अग्निवीर भर्ती के लिए 16 फरवरी से ऑनलाइन पंजीकरण आवेदन शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा भर्ती कार्यालय में अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, उधमसिंह नगर जिले के युवा ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन फार्म के साथ ही अभ्यर्थी शुल्क भी ऑनलाइन जमा करेंगे। उन्होंने कहा कि आवेदन फार्म के साथ आधार संख्या देना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि सीईई यानी कॉमन एंट्रेस एग्जाम 17 अप्रैल से शुरू होंगे। बताया कि अग्निवीर भर्ती को खेल, एनसीसी, आईटीआई के बोनस अंक भी मिलेंगे।। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्ष...

आज है होलिका दहन, कल रंग वाली होली, जानिये शुभ समय व पूजन विधि

लाल, गुलाबी, हरा, नीला रंग गुलाल उड़ा होली की मस्ती में झूम रहा सारा संसार और इस बार आगामी गुरुवार को रंगों में सराबोर होगा पूरा विश्व। हालांकि कहीं कहीं 7 व 8 मार्च को लेकर लोग असमंजस में हैं। होलिका दहन इस बार 07 मार्च को किया जाएगा। होलिका दहन पूर्णिमा के दिन प्रदोष काल में की जाए तो सबसे शुभ माना जाता है। होलिका दहन का यह दिन बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माना जाता है। खुशियों और रंगों भरे त्योहार होली पर इस साल होलिका दहन 7 मार्च को है। उसके अगले दिन 8 मार्च को रंग वाली होली खेली जाएगी। धार्मिक मान्यताओं में होलिका दहन के लिए सबसे शुभ समय धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि होलिका दहन पूर्णिमा के दिन प्रदोष काल में की जाए तो सबसे शुभ होता है। इस दौरान भद्रा मुख को त्याग कर रात के समय होलिका दहन करना शुभ होता है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त इस बार होलिका दहन 07 मार्च को होगा और 08 मार्च को होली खेली जाएगी। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 06 मार्च को शाम 04 बजकर 17 मिनट पर होगी और इसका समापन 07 मार्च को शाम 06 बजकर 09 मिनट पर होगी। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 07 मार्च, मंगलवार को शाम ...

शारदा पब्लिक स्कूल में 'रंग-तरंग होली मिलन' कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चित्र
अल्मोड़ा। शारदा पब्लिक स्कूल में सोमवार को स्कूल द्वारा 'रंग-तरंग होली मिलन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें बच्चों द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें होली के गीत ,नृत्य  आदि कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी व प्रधानचार्य विनीता लखचौरा द्वारा संयुक्त रूप से हुई। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, अभिवाहक, अधिवक्तागण व नागरिक मौजूद थे। विद्यालय की प्रधानाचार्या विनिता लखचौरा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ते है । यह विद्यालय की एक सामान्य गतिविधि है ।   कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने नृत्य, गायन की प्रस्तुती देकर दर्शको को आत्ममुग्ध किया। जिसमें होली गायन, सूफी ,डांस, पहाड़ी डांस कत्थक नृत्य, बृज की होली, आदि कार्यक्रम शामिल थे। कार्यक्रम में  रीता दुर्गापाल प्रामाणि नीता उपाध्याय, आशा डिसूजा, वसुधा पंत, आशुतोष पंत डॉ. एच. डी. कोडपाल, डॉ0 भावना सती, केवल सती आनंद सिंह बगड़वाल एवं विद्यालय का समस्त स्ट...

दुनिया के पहले जैविक राज्य का प्रमाण पत्र मिला सिक्कम को, जानिए क्या है जैविक खेती

भारत में सबसे सुंदर और जैव विविधता वाले राज्यों की अगर हम बात करे तो सिक्किम का नाम शीर्ष पर आता है। सिक्किम प्राकृतिक रूप से संपन्न राज्य होने के साथ-साथ दुनिया का पहला शत प्रतिशत जैविक खेती करने वाला राज्य भी बन गया है। वैसे तो सिक्किम दुनिया का पहला जैविक राज्य कई महीने पहले ही बन गया था लेकिन उसे प्रमाण पत्र अब जाकर मिला है। किसने दिया प्रमाण पत्र ? लंदन की वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने सिक्किम को दुनिया के पहले जैविक प्रदेश का प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। जैविक प्रदेश होने के साथ ही सिक्किम को अपराध मुक्त प्रदेश और सबसे अच्छे प्रशासन वाला राज्य भी माना गया है। विशेष डाक कवर भी जारी केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन) द्वारा सिक्किम को दुनिया का पहला जैविक राज्य और अपराध मुक्त राज्य बनने की उपलब्धि के लिए बधाई दी। सिक्किम के पहला जैविक प्रदेश बनने पर सिक्किम के 4 मंत्रियों के साथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सिक्किम के लिए डाक विभाग का एक विशेष कवर 'गो ग्रीन, गो ऑर्गेनिक' जारी किया। यह विशेष कवर जैविक खेती और राज्य की प्रगति में र...

एसएसपी ने अल्मोड़ा के लिए महिला चीता मोबाईल को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

चित्र
SSP अल्मोड़ा ने महिला सुरक्षा की ओर बढ़ाया एक और कदम , नगर अल्मोड़ा के लिए महिला चीता मोबाईल को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना । रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा ने जनपद पुलिस की कमान सम्भालते ही महिला सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता में रखा हैं। आज दिनांक 6 मार्च 2023 को एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा महिला सुरक्षा की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए महिला चीता मोबाईल को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। नगर अल्मोड़ा के लिए महिला चीता का गठन किया गया है, जो महिलायें अपनी शिकायत को लेकर थाने नही जाना चाहते, वो अपनी समस्याओं को निसंकोच महिला चीता कर्मियों को बता सकें। </code></pre> <!-- /wp:code --> महिला चीता मोबाईल में नियुक्त महिला कर्मियों को निर्देशित किया गया हैं कि लगातार गश्त में रहेंगी, महिलाओं की शिकायत पर तत्काल उनकी शिकायतो का निवारण करेंगी । जल्द ही जनपद के अन्य थानों में भी महिला चीता मोबाईल को नियुक्त किया जायेगा।

नशे में चूर चला रहा था वैन, इंटरसैप्टर प्रभारी ने किया गिरफ्तार

शराब के नशे में धुत वैन दौड़ा रहे चालक को इंटरसैप्टर प्रभारी ने गिरफ्तार किया व वैन सीज कर दी गई। रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों, निरीक्षक/उ0नि0 यातायात व इण्टर सेप्टर प्रभारी को होली पर्व के दृष्टिगत शराब पीकर वाहन चलाने, ट्रिपल राईडिंग व ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। दिनांक 06/03/2023 को *प्रभारी इंटरसैप्टर जीवन सिंह सामंत* मय पुलिस बल हे0कानि0 सुनील कुमार, कानि0 ललित बिष्ट द्वारा चैकिंग के दौरान सिकुड़ा बैण्ड के पास ओमनी वैन संख्या UK01CA1466 को रोककर चैक किया,जिसे चालक निशांत पंवार पुत्र देवदास पंवार निवासी भ्यारखोला राजपुरा अल्मोड़ा शराब के नशे में चलाते हुए पाया गया। शराब के *नशे में धुत चालक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर* वैन को सीज किया गया।</code></pre> <!-- /wp:code --></div> <!-- /wp:column --></div> <!-- /wp:columns -->

देशी मसालेदार पव्वे होली में ऊंचे दामों में चाहता था बेचना, दन्या पुलिस ने पकड़ लिया

दन्या पुलिस ने छापेमारी के दौरान 05 पेटी अवैध शराब के साथ 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार, होली में ऊंचे दाम में जाम परोसने की फिराक में था रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा होली पर्व के दृष्टिगत समस्त सीओ/थाना/चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए सघन चैकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों पर कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है । सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में दिनांक 05/03/2023 को थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह के नेतृत्व में दन्या पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान गरुड़ाबाज से वीरेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ बॉबी पुत्र स्व श्री देव सिंह निवासी गरुड़ाबाज थाना दन्या के कब्जे से 05 पेटी (240 पव्वे) देशी मसालेदार बाजपुर गुलाब मार्का अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्त वीरेंद्र सिंह बिष्ट को गिरफ्तार कर थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले में थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह ने बताया कि अभियुक्त शराब को एकत्र कर होली पर्व के दौरान ऊंचे दामों में बेचकर अधिक लाभ अर्जित करने की फिराक में था। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष दन्या ज...

कांग्रेस जिला महामंत्री गीता मेहरा के आवास में हुआ होली मिलन कार्यक्रम, जमकर उड़े होली के रंग

अल्मोडा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में इन दिनों होली की धूम मची हुई है। पुरूषों की जहां देर रात तक बैठकी होली की महफिलें सज रही हैं, वहीं कई घरों में महिला होली विशेष अंदाज में मनाई जा रही है। https://youtu.be/XvkD2KfDKXg रविवार को कांग्रेस जिला महामंत्री गीता मेहरा के आवास में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में नगर क्षेत्र की महिलाओं के साथ ही पुरुषो ने भी प्रतिभाग किया। जहां महिला होल्यारों ने होली गीत गाए, होली गीतों के साथ ही स्वांग का भी अभिनय किया गया। होली गीतों में जल कैसे भरूं जमुना गहरी……., राधा अबकी बार ने मोहे मारो, पिचकारी……. आदि होली गीतों को गाकर होली का जमकर लुत्फ उठाया गया। इस दौरान होली के इस माहौल में सभी लोगों ने पुरुषों एवं महिलाओं ने गले मिलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस आयोजन के दौरान गीता मेहरा, राजा बिष्ट, जानकी बिष्ट, प्रथा तिवारी, गोविंदी कार्की, विद्या बिष्ट, किरण साह, तारु जोशी,गोविंद सिंह मेहरा,दीवान मेहरा,प्रदीप मेहता,दिनेश भट्ट, सात समेत क्षेत्र की अनेकों लोग मौजूद रहे।

एसएसजेयू: कौशल विकास और कला विषय पर कार्यशाला का आयोजन, विभिन्न राज्यों से आए शोधार्थी शामिल हुए

चित्र
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के दृश्य कला संकाय व चित्रकला विभाग में जी-20 के अंतर्गत कौशल विकास और कला विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों से आए शोधार्थी शामिल हुए। इस अवसर पर एस0 एस0 जे0 विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा के कुलपति प्रो0 जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि दृश्य कला संकाय रचनात्मक संकाय हैं। कार्यशाला के विषय को अपने सरल व सहज शब्दों में हिंदी साहित्य के माध्यम से उन्होंने अपनी बात को शोधार्थियों तक प्रेषित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अधिष्ठाता प्रशासन प्रोफेसर प्रवीण सिंह बिष्ट ने इस विषय पर विचार रखते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने कार्य मे निरंतरता बनाए रखनी चाहिए जिनसे भविष्य में वह उस कार्य में कुशल हो सके। इस कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रदर्शक रहे चित्रकला व दृश्य कला के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शेखर चंद्र जोशी ने कहा कि कला का उद्देश्य किसी भी कला को कुशलता और दक्षता के साथ विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है। अति विशिष्ट अतिथि माननीय विधायक मनोज तिवारी जी( विधायक बारामंडल विधानसभा अल्मोड़ा)ने भी कार्यक्रम में आ...