कोच यशपाल भट्ट व छात्रा प्राची आर्या ने रा.उ.प्रा. वि कपकोट में 30 छात्राओं को कराटे व मार्शल आर्ट से आत्मरक्षा का गुण सिखाया जा रहा

कोच यशपाल भट्ट व छात्रा प्राची आर्या राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कपकोट लमगड़ा जिला अल्मोड़ा में 30 छात्राओं को कराटे व मार्शल आर्ट, पंच, किक, बाल्क, आत्मरक्षा का गुण सिखाया जा रहा है।

उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी उपसचिव व कराटे कोच यशपाल भट्ट ने यह बताया है कि सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों के छात्राओं को दो माह का कराटे व मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लमगड़ा जिला अल्मोड़ा की 30 छात्राओं ने इस प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया है। कोच यशपाल भट्ट व छात्रा प्राची आर्या द्वारा छात्राओं को पंच, किक, बाल्क व आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना जोशी द्वारा बताया गया है कि आज के समय में बालिकाओं को अपनी खुद की आत्मरक्षा आनी चाहिए। जिससे अपने आप को बचा पाए। इसलिए कराटे, मार्शल आर्ट व फाइट में बालिकाओं को कक्षा 6, 7 व 8 की छात्राओं को प्रतिभाग कराया है।
इस उपलक्ष्य में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खण्ड लमगड़ा जिला अल्मोड़ा के प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना जोशी, आचार्या श्रीमती लता जोशी, कराटे व मार्शल आर्ट कोच यशपाल भट्ट व छात्रा प्राची आर्या ने सभी छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना की।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण