हेकानी जाखलू बनीं पहली महिला नागालैंड विधानसभा के लिए निर्वाचित



नागालैंड विधानसभा चुनाव में हेकानी जाखलू ने इतिहास रच दिया है। 48 वर्षीय जाखलू राज्य की पहली महिला उम्मीदवार हैं जो विधायक बनी हैं। हेकानी नागालैंड की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए निर्वाचित होने वाली पहली महिला बनी हैं। नागालैंड के 1963 में राज्य बनने के बाद से यहां कोई महिला विधायक नहीं बनी थी। नागालैंड में 60 साल में पहली बार महिला विधायक चुनी गई है।

हेकानी ने मौजूदा विधायक अजहेतो झिमोमी को हराया

हेकानी जाखलू राज्य की पहली महिला विधायक हैं। दीमापुर-तृतीय उन चार निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है, जहां महिला चुनाव मैदान में उतरी थीं। यहां के पांचों उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर रही। एनडीपीपी उम्मीदवार हेकानी जाखलू ने मौजूदा विधायक अजहेतो झिमोमी को हराकर जीत हासिल की है।

कितने मतों से जीत दर्ज की

भारत निर्वाचन आयोग ने कहा कि दीमापुर III सीट के लिए नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) की उम्मीदवार जाखलू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अजहेतो झिमोमी को 1,536 मतों से हराया। हेकानी जाखलू को कुल 14395 मत मिले, जबकि अजहेतो झिमोमी को कुल 12859 मत मिले। मत प्रतिशत के हिसाब से हेकानी जाखलू 45.16 फीसदी मत मिले, जबकि उनके अजहेतो झिमोमी को 40.34 फीसदी मत मिले।

नारी शक्ति पुरस्कार से भी हैं सम्मानित

हेकानी जाखलू ने लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वूमेन से पढ़ाई की है। साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ लॉ से पढ़ने के बाद सैन फ्रांसिस्को विश्वविद्यालय से एलएलएम किया है। बाद में उन्होंने दिल्ली में एक लॉ फर्म में काम भी किया। साल 2005 में जाखलू नागालैंड लौटी और उन्होंने यूथनेट नामक एक गैर सरकारी संगठन की शुरुआत की।  हेकानी जाखलू ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में एक कार्यकारी शिक्षा कार्यक्रम भी किया हुआ है। साल 2019 में हेकानी जाखलू को बाल और महिला विकास मंत्रालय ने नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया।

नागालैंड विधानसभा चुनाव

नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड की 60 विधानसभा सीट के लिए सोमवार को वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में 83.63 फीसदी मतदान हुआ था। नागालैंड में चार महिलाओं सहित कुल 183 उम्मीदवार मैदान में हैं, जो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक नगालैंड विधानसभा चुनाव में कुल 60 सीटों के रुझान के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि 3 सीटों पर आगे चल रही है। नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने 14 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 10 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और नागा पीपल्स फ्रंट ने एक -एक सीट हासिल की है तो नेशनल पीपुल्स पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 4 सीटें जीत ली हैं। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने भी 2 पर जीत हासिल की है।



टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण