पेगासस से हो रही मेरे फोन की जासूसी लोकतांत्रिक ढांचा भारत में हो रहा नष्ट : राहुल गांधी

लंदन। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने फिर एक विवादित बयान जारी कर घिर गए हैं। उन्होंने विदेशी धरती से फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। उन्होंने कहा, मेरी और अन्य राजनेताओं की जासूसी कराई जा रही है। पेगासस सॉफ्टवेयर से मेरे फोन की जासूसी हुई। पीएम नरेंद्र मोदी लोकतांत्रिक ढाँचे को नष्ट कर रहे हैं। राहुल ने ब्रिटेन के मशहूर शिक्षण संस्थान कैंब्रिज विश्वविद्यालय में एक व्याख्यान में कहा, भारतीय लोकतंत्र दबाव में है। लोकतंत्र के जरूरी स्तंभों संसद, स्वतंत्र प्रेस, न्यायपालिका सभी पर नियंत्रण हो रहा है। हम भारतीय लोकतंत्र के बुनियादी ढांचे पर ही हमले का सामना कर रहे हैं। 'इंडियन ओवरसीज कांग्रेस' के प्रमुख सैम पित्रोदा ने राहुल के व्याख्यान का वीडियो अपने यूट्यूब चैनल और ट्विटर पर साझा किया।

खुफिया अफसरों ने किया सचेत : मेरे और विपक्ष के कई नेताओं के फोन में 9 पेगासस था। खुफिया अधिकारियों ने खुद बताया था कि फोन पर बात करते हुए सचेत रहें, क्योंकि हम आपकी बातों को रिकॉर्ड कर रहे हैं।
-राहुल गांधी, कांग्रेस नेता

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण