जैकफ्रूट बना 'जैक ऑफ ऑल फूड्स', कटहल को रोजाना डायट में कर सकते शामिल



अच्छा स्वास्थ्य और अच्छी समझदारी जीवन के दो सबसे बड़े आशीर्वाद हैं। आज की दौड़भाग भरी जिंदगी में अपनी सेहत का खयाल रखना बहुत बड़ी चुनौती बन गया है। दिनभर में संतुलित आहार और पर्याप्त पोषण शरीर को देना सभी का एक लक्ष्य होता है। केरल के जेम्स जोसेफ ने इसी लक्ष्य को आसान बनाने के लिए भारतीय सूपरफूड 'जैक फ्रूट' यानी कटहल को लोगों की दैनिक खुराक का हिस्सा बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। यह छोटा सा प्रयास इस कदर सफल हुआ कि जैक फ्रूट अब 'जैक ऑफ ऑल फूड्स' बन गया। मतलब यह कि अब कटहल को आप अपनी रोजाना डायट में शामिल कर सकते हैं।  

जैक फ्रूट से लेकर 'जैक ऑफ ऑल फूड्स' के सफर पर एक नजर... 

मुंबई स्थित ताज होटल में शेफ से मिला आइडिया

एक दिन जोसेफ जेम्स मीटिंग के सिलसिले में मुंबई स्थित ताज होटल पहुंचे। वहां एक खाने की डिश बनाने वाले शेफ से बातचीत करने के बाद उन्हें एक आइडिया मिला। इसके बाद उनके मन में कुछ अलग और नया करने का बीज डला। उन्हीं दिनों किताब लिखते-लिखते जेम्स की नजर पेड़ पर लटकते पके जैक फ्रूट पर पड़ी और फिर उनके आइडिया के बीज ने अंकुरित रूप लिया।

जेम्स ने 'गॉड्स आउन फूड' सॉल्यूशन नाम से फूड प्रोसेसिंग कंपनी बनाई

इसके बाद जेम्स ने लिया जिम्मा घर के पीछे आंगन में उगने वाले स्थानीय और मौसमी उत्पाद को पूरे भारत में लोगों तक पहुंचाने का। जेम्स ने 'गॉड्स आउन फूड' सॉल्यूशन की शुरुआत की और फूड प्रोसेसिंग कर साधारण जैक फ्रूट को 'जैक फ्रूट 365' बना डाला।

कटहल को दिया अनाज का रूप

दरअसल, जेम्स ने जैकफ्रूट यानी सब्जी रूपी कटहल को अनाज का रूप दिया। अब इस सब्जीरूपी अनाज को आटा, दही, इडली आदि में मिलाकर खाया जा सकता है। गॉड्स ऑन फूड सॉल्यूशन ने दैनिक डाइट में बिना कोई परिवर्तन करते हुए आहार को संतुलित और गुणकारी बनाने का फॉर्मूला बनाया।

कटहल के आटे के फायदे

जेम्स इसके लाभ के बारे में कहते हैं कि जब आप खाने के लिए आटा तैयार करें तो सादा आटे में एक बड़ा चम्मच कटहल का आटा मिक्स कर दें। इसके बाद जब आप तीन रोटी अपने आहार में लेंगे तो आपकी तीसरी रोटी एक सब्जी के रूप में होगी क्योंकि वह कटहल के आटे से तैयार हुई है। मतलब यह हुआ कि आपके खाने में दो गेहूं की रोटी है और एक कटहल की रोटी है।

जेम्स बताते हैं कि कटहल के आटे में सादा आटे से 40 प्रतिशत कम कार्बोहाइड्रेट है और 40 प्रतिशत कम कैलोरी है व साथ ही 40 प्रतिशत कम ग्लाइसेमिक लोड है। कटहल का आटा 4 गुना अधिक फाइबर युक्त है।

उपयोगकर्ताओं को मिल रहा लाभ

खाद्य प्रसंस्करण की प्रक्रिया से बने इस गुणकारी उत्पाद को अपने दैनिक आहार में शामिल करने से उपयोगकर्ताओं को बहुत फायदा मिल रहा है। 'गॉड्स ऑन फूड सॉल्यूशन ने भारतीय सूपर फूड को एक ऐसे रूप में हर जगह हर मौसम में उपलब्ध करवाया जो हमें सेहतमंद और स्वस्थ बनने का एक उपाय बतलाता है। जेम्स जोसेफ की फैक्टरी अब वोकल फोर लोकर की राह पर चलते हुए फिट इंडिया मिशन को हासिल करने का एक उतकृष्ट उदाहरण है। ऐसे ही लोकल नवाचारों की विकसित होते भारत को दरकार है।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण