रंगीली रीठागाड़ के रीमा गाड़ा भगवती मंदिर में छह दिवसीय महिला होली कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अल्मोड़ा। तल्ली रीठागाड व मल्ली रीठागाड के मध्य मे रीमा गांव में प्राचीन भगवती मंदिर स्थापित है।इस रीमागाड़ा भगवती मंदिर हर साल चार पांच गांवों की महिलाओं के द्धारा छह दिवसीय महिला होली कार्यक्रम विधि विधान व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्धारा मनाया जाता। सबसे पहले महिलाओं के द्धारा भगवती मंदिर में होली की शुरुआत की जाती है। फिर अलग अलग गांवों में महिला टोली के द्धारा होली गायन व सांस्कृतिक कार्यक्रम व सौआग किये जाते हैं।

https://youtube.com/shorts/6KtoUOKvvuY?feature=share


प्राचीन काल से अल्मोड़ा जिले के रीठागाड क्षेत्र को रंगीली रीठागाड के नाम जाना जाता है। ये रीमागाडा भगवती मंदिर में होली की तरह एक दिवसीय गौरा देवी का मेला भी प्राचीन काल से होते  आ रहा है।
स्वर्गीय मोहन सिंह रीठागाडी व स्वगीय प्रताप सिंह रीठागाडी इसी रीठागाड के लोकगायक व सुर सम्राट माने जाते थे।आज भी रीठागाड क्षेत्र के रीमागाडा भगवती मंदिर में लंबे समय से छै दिवसीय महिला होली कार्यक्रम विधि विधान से होता आ रहा है।ये छै दिवसीय महिला होली महोत्सव के बाद  सभी तीन चार गांव की महिलाओ के द्धारा सबसे बाद में चंदा इक्क्ठा करके एक भंडारा करने की  भी प्रथा है।ये  होली के भंडारे में  सभी गांवों के लोगों को व अन्य रिश्तेदारों को आमन्त्रित किया जाता है।इस होली के भंडारे का प्रसाद सभी रिश्तेदारों व अन्य जगहों पर वितरित किया जाता हैं।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण