चुनाव सुधारों के लिए एकजुटता समय की मांग है- उपपा

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया है। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी. तिवारी ने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता और चुनाव को बाहुबल धनबल और छल प्रपंच से मुक्त किए बिना भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखना कठिन होगा।

यहां जारी बयान में उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी. तिवारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग एवं तमाम संस्थाओं में जिस तरह से सत्तारूढ़ दल अपने कृपापत्रों को बिठाने का काम करते रहे हैं उससे इन संस्थाओं की गरिमा एवं विश्वसनीयता संदेह के घेरे में रही है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की संविधान पीठ द्वारा चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर जो फैसला सामने आया है उसके दूरगामी परिणाम भारतीय लोकतंत्र पर दिखाई पड़ेंगे।

उपपा ने कहा कि सब लोग जानते हैं कि हमारे यहां हर छोटे बड़े चुनावों में बेतहाशा धन, शराब का प्रयोग कर जन प्रतिनिधियों की खरीद फरोख्त हो रही है जो लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। जिसमें बदलाव के लिए सभी राजनीतिक दलों सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों की एकजुटता समय की मांग है।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण