अल्मोड़ा: राम नवमी के अवसर पर धारानौला में माया फिजियोथेरेपी सेंटर का हुआ उदघाटन

कल 30 मार्च को राम नवमी के शुभ अवसर पर होटल अपर्णा निकट टैक्सी स्टैंड धारानौला अल्मोड़ा में माया फिजियोथेरेपी सेंटर का उदघाटन मुख्य विकास अधिकारी ( सीडीओ ) अल्मोड़ा श्री अंशुल सिंह के द्वारा किया गया । अतः उनके द्वारा बताया गया है कि फिजियोथेरेपी से शरीर की मांसपेशियां एवम शरीर की गतिशीलता में सुधार करने में मदद मिलती है , और खिलाड़ियों के लिए फिजियोथेरेपी बहुत लाभदायक है।


सेंटर के संचालक डॉक्टर पंकज सिंह रौतेला ( पी • टी ) द्वारा बताया गया कि लोगों में मांसपेशियों, जोड़ों एवम नसों से संबंधित परेशानियां बनी रहती है , जैसे कि गठिया, कमर दर्द , गर्दन दर्द , साइटिका, ऑपरेशन पूर्व एवम पश्चात थैरेपी, स्पोर्ट्स इंजरी का निदान फिजियोथेरेपी से होता है।


इस अवसर पर डॉक्टर पंकज के पिता मोहन सिंह रौतेला एवं माता माया रौतेला , उमेश, दीवान , महेश , देवदत्त जोशी , के एन पाठक , अरविंद जोशी , कैलाश , धीरज , भावना , वंदना , मृदुल , रमेश, हरीश , ललित मोहन , मीनाक्षी , मनोज , पुष्कर आदि सम्मिलित हुए ।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण