नशे में वनवे में दौड़ा रहा था कार, गिरफ्तार, वाहन सीज़

शराब के नशे में वनवे में कार दौड़ा रहा था ,
यातायात उपनिरीक्षक ने कार की सीज और चालक गिरफ्तार किया।

   रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों,  निरीक्षक/उ0नि0 यातायात व इण्टर सेप्टर प्रभारी को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग/ओवरसवारी करने व ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

शुक्रवार 3 मार्च को आल्टो कार संख्या UK01TA 3097 के चालक रघुवीर सिंह बजेठा को शिखर तिराहे पर ड्यूटी में लगे ट्रैफिक पुलिस कर्मी द्वारा वनवे एल0आर0साह रोड की ओर जाने से रोका गया परन्तु कार चालक द्वारा जबरन कार को वनवे में दौड़ाया गया, जिसे यातायात उपनिरीक्षक सुमित पाण्डे द्वारा रोककर चैक किया गया तो चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया, जिसे मोटरवाहन अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार कर कार को सीज किया गया।</code></pre> <!-- /wp:code -->

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण