लेह में तैनात उत्तराखंड के जवान की हुई मौत

नैनीताल। लेह में तैनात उत्तराखण्ड निवासी सेना के जवान धर्मेंद्र गंगवार का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया । जवान धर्मेंद्र गंगवार नैनीताल जिले के लालकुआं के निवासी थे। धर्मेंद्र गंगवार के निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। मृतक जवान का पार्थिव शरीर कल दोपहर एक बजे लालकुआं लाया जाएगा।
धर्मेंद्र गंगवार का परिवार लालकुआं के वॉर्ड नबंर-2 गांधीनगर में रहता है। धर्मेंद्र गंगवार भारतीय सेना के एएमई विभाग के पद पर थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी लेह में थी. बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान ही शुक्रवार रात को धर्मेंद्र गंगवार हार्ट अटैक आया । धर्मेंद्र गंगवार के साथियों को उन्हें हॉस्पिटल ले जाने का समय भी नहीं मिला, उससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
धर्मेंद्र गंगवार के निधन की खबर मिलते ही उनके परिवार के कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. धर्मेंद्र गंगवार का पार्थिक शरीर कर रविवार को दोपहर बाद पन्तनगर एयरपोर्ट पहुंचेगा। इसके बाद पार्थिक शरीर को घर लाया जाएगा, जहां अंतिम दर्शन के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। धर्मेंद्र गंगवार के परिवार में उनके पत्नी मीरा गंगवार, बड़ा बेटा आर्यन (11) जो कक्षा 5 में पढ़ता हैं और छोटा बेटा युग जो 7 साल का है। धर्मेंद्र गंगवार साल 2003 मई में हल्द्वानी एएमई कोर सेंटर से भारतीय सेना में भर्ती हुए थे।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण