बिग ब्रेकिंग : यहाँ भूस्खलन से एक ही परिवार के 7 लोग दफ़न, पढ़े पूरी खबर ....

डेस्क ।हिमाचल में भारी  बारिश से मंडी क्षेत्र के ग्राम पंचायत काशन के गांव जड़ोन में बड़ा हादसा सामने आया है. यहां पंचायत प्रधान खेम सिंह के मकान पर लैंडस्लाइड से घर सहित परिवार के 7 लोग मलबे में दब गए.

जानकारी के अनुसार खेम सिंह के 2 मंजिला मकान में परिवार के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे. इसी दौरान देर रात को पहाड़ी धंसने से एक ही परिवार के 7 लोग दब गए. जानकारी के मुताबिक काशन पंचायत के प्रधान खेम सिंह के पक्के मकान पर घर के पीछे से पहाड़ से मलबा गिरा,जिसमें परिवार के सदस्य दब गए.

गांव सहित आसपास के गांव के लोग सूचना मिलने पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है. रेस्क्यू टीम अभी तक नहीं पहुंच पाई है. वहीं, उपमंडल में दर्जनों जगह भारी लैंडस्लाइड होने से कई सड़के बंद हो गई. वहीं, गोहर प्रशासन के एक अधिकारी भी सड़क मार्ग बाधित होने से फंस गए है. लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मशीन सड़कों को बहाल करने का प्रयास कर रही है.

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण