UKSSC पेपर लीक मामले में शशिकांत के बाद बलवंत की गिरफ्तारी अब तक 29 लोग गिरफ्तार

देहरादून - उत्तराखंड कुमाऊं के दो रिजॉर्ट में नकल की पोल खोलते हुए एसटीएफ ने लोहाघाट में तैनात बेसिक शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार बलवंत पीसीओ चलाने से लेकर छोटे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बेचते-बेचते शिक्षक बन गया । सामुहिक पेपर लीक मामले में कुमांऊं के दो रिजार्टों में एकत्र 50 से 60 स्टूडेंट को नकल कराने वाले शशिकांत के बाद बलवंत की गिरफ्तारी हुई है। बलवंत को शशिकांत का दाहिना हाथ बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार बलवंत के द्वारा करीब 40 छात्रों को इकठ्ठा कर के उत्तर प्रदेश के नकल माफिया शशिकांत के माध्यम से पेपल लीक कराया था। यह भी पता चला है कि एसटीएफ ने इनमें से अधिकांश छात्रों को चिह्नित कर लिया है। परीक्षा से पूर्व दो रिजार्ट्स में रुकने के दस्तावेजी साक्ष्यों में इसकी पुष्टि हुई है।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण