देहरादून के मालदेवता में बादल फटने से सात घर बहे

देहरादून।  शुक्रवार रात से देहरादून और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है, जो कहर बनकर टूट रहा है।शुक्रवार को देर रात बादलों ने उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में जमकर कहर बरपाया।
देर रात देहरादून के मालदेवता में बादल फटने से सात घर बह गए। वहीं सरखेत से 40 लोगों का रेस्‍क्‍यू किया गया। रायुपर और थानो को जोड़ने वाला पुल भी सौंग नदी के ऊफान पर आने से टूट गया है।
बताया गया कि गुरुवार देर रात को भारी बारिश के कारण बादल फटने से कई लोग घरों में फंस गए। एसडीआरएफ की टीम मालदेवता के रास्ते रेस्क्यू करने के लिए निकली, लेकिन वहां मार्ग बाधित होने के कारण टीम पैदल ही मौके पर पहुंचीं।  आपदा में दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ की टीम मौके पर राहत बचाव में लगी हुई है।
देहरादून में शुक्रवार रात से हो रही तेज बारिश के बाद मालदेवता क्षेत्र के सरखेेत गांव क्षेत्र में बादल फटने की घटना हुई है। बादल फटने के बाद आए भारी मलबे में कई वाहन बह गए। मालदेवता में बादल फटने से सात घर बह गए।
एसडीआरएफ की टीम द्वारा मालदेवता सरखेत ग्राम से 40 लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया गया है। तेज वर्षा के कारण देहरादून के टपकेश्वर से बहने वाली तमसा नदी ऊफान पर आ गई। इस कारण यहां मां वैष्णो देवी गुफा मंदिर में जाने वाला पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है।डोईवाला में सौंग नदी अपने पूरे ऊफान पर है। यहां नदी किनारे बसे केशवपुरी और राजीव नगर के लोगों के लिए चेतावनी जारी कर दी गई है। कई लोगों को एसडीआरएफ और पुलिस द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
भोगपुर में महादेव खाला भी ऊफान पर है। यहां तेलपुरा गांव में घरों में पानी घुस गया है। रायवाला के समीप ठाकुरपुर नेपाली फार्म में घरों में बारिश का पानी घुस गया है। ऋषिकेश के ठाकुर पुर गांव के भीतर भी जलभराव की स्थिति बन गई है।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण