डीएम ने किया राजस्व उपनिरीक्षक व निरीक्षक को निलंबित।

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में जिलाधिकारी ने राजस्व उप निरीक्षक और निरीक्षक की घोर लापरवाही में दोनों को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं, बताया जा रहा है कि मामला दाखिल खारिज से जुड़ा है जिसमें एक मृतक महिला की जमीन उसकी बेटी के बजाय उसके जेठ के बेटे के नाम पर रजिस्ट्री करा दी गई। जिसके बाद डीएम डॉक्टर विजय कुमार जोगदंडे ने पटवारी और कानूनगो को निलंबित करने के आदेश जारी करें।जानकारी के मुताबिक पौड़ी जिले के तहसील चौबट्टाखाल में राजस्व उप निरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद व राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र सिंह कार्यरत हैं बताया जा रहा है कि जनवरी 2022 में थापली गांव की एक महिला की मौत के बाद उसकी भूमि का दाखिल खारिज का फार्म भरा गया, जिसे बिना जांच के ही राजस्व निरीक्षक ने स्वीकृत कर दिया, महिला की एक बेटी है लेकिन दाखिल खारिज उसके जेठ के बेटे के नाम से चलाया गया।यही नहीं इसके पश्चात 2 सप्ताह के बीच ही व्यक्ति ने वह भूमि किसी और को बेच दी जिसके पश्चात भूमि की रजिस्ट्री के प्रपत्र तहसीलदार के कोर्ट पहुंचे। जहां तहसीलदार चौबट्टाखाल श्रेष्ठ गुनसोला ने पाया कि राजेश उप निरीक्षक व राजस्व निरीक्षक ने दाखिल खारिज जारी करने में गंभीर लापरवाही दिखाई है। जबकि मृत महिला के नाम दर्ज होने का सही अंकन भी नहीं किया गया है। और दस्तावेजों में मृत्यु प्रमाण पत्र भी नहीं पाया गया, इसके साथ ही अन्य कई खामियां भी पकड़ी गई ।तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर डीएम डॉक्टर विजय कुमार जोगदंडे ने राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद और राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र सिंह रावत को निलंबित कर दिया है। डीएम ने सुरेंद्र प्रसाद चमोली को तहसील थलीसैंण और सुरेंद्र सिंह रावत को तहसील लैंसडौन से संबंध किया है और पूरे प्रकरण की जांच एसडीएम कोर्ट द्वार को लेकर 15 दिन में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण