अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर तैनात जवान शहीद

उत्तराखंड का एक और बहादुर सपूत आज देश की सुरक्षा में शहीद हो गया । पहलगाम  में हुए  बस हादसे  में बुरी तरह से जख्मी होने वाले आईटीबीपी  के जवान नंदन सिंह की इलाज के दौरान अस्पताल  में मौत हो गई है । नंदन सिंह हादसे के दौरान अमरनाथ यात्रा  की ड्यूटी पर थे ।

परिजनों से की बात बस कुछ दिन पहले

मूल रूप से नंदन सिंह उत्तराखंड के चंपावत के निवासी थे  । नंदन सिंह के दो बेटे और दो बेटियां हैं और ये लोग पढ़ाई कर रहे हैं ।   मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने सोमवार रात को एसकेआईएमएस अस्पताल  में दम तोड़ा । उन्होंने कुछ दिन पहले ही वीडियो कॉल में अपने परिजन के माध्यम से बात की । जब उन्हें आज सुबह पता चला की वे दुनिया में नहीं रहे तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

अरुणाचल प्रदेश  में आईटीबीपी  की चौथी बटालियन  तैनाथ थे नंदन सिंह 

नंदन सिंह आईटीबीपी  की चौथी बटालियन में अरुणाचल प्रदेश  में तैनाथ थे ।  हादसे के पहले उनकी ड्यूटी अमरनाथ यात्रा  पर लगा दी गई थी । ड्यूटी के दौरान पहलगाम जाते समय उनकी बस 16 अगस्त को खाई में गिर गई थी । इस हादसे में 30 से ज्यादा जवान घायल हो गए थे ।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण