SSP अल्मोड़ा की सख्त कार्रवाई: SOG टीम ने 3.78 लाख रुपये की स्मैक के साथ आदतन तस्कर को फिर किया गिरफ्तार



अल्मोड़ा। 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' मिशन को साकार करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अल्मोड़ा श्री चंद्रशेखर घोडके के निर्देशों पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'जीरो टॉलरेंस' अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। SOG अल्मोड़ा की टीम ने 12.60 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक शातिर और आदतन नशा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

चेकिंग अभियान के दौरान एचडीएफसी बैंक के पास हुई गिरफ्तारी

अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और सीओ अल्मोड़ा श्रीमती भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में, SOG प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। दिनांक 20 सितंबर 2026 को अल्मोड़ा एचडीएफसी बैंक के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को रोककर तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 12.60 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया और कोतवाली अल्मोड़ा में FIR No. 103/2026 धारा 8/21 NDPS Act के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब इसके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स (कहां से खरीदी और किसे बेचने जा रहा था) की गहनता से जांच कर रही है।

बरामदगी एवं अभियुक्त का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्त: मयूर नेगी (उम्र 28 वर्ष), पुत्र गजेंद्र नेगी, निवासी चंपानौला, थाना व जिला अल्मोड़ा।

बरामद मादक पदार्थ: 12.60 ग्राम स्मैक

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत: ₹3,78,000/- (तीन लाख अठहत्तर हजार रुपये)

पकड़े गए अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त मयूर नेगी एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में पहले से एनडीपीएस एक्ट और मारपीट के कई गंभीर मामले दर्ज हैं:

FIR No. 87/2017 – धारा 8/20 NDPS Act

FIR No. 71/2017 – धारा 8/21/60 NDPS Act

FIR No. 76/2018 – धारा 323/504/506/427 IPC

FIR No. 84/2018 – धारा 8/21/60 NDPS Act

FIR No. 43/2019 – धारा 8/21 NDPS Act

सराहनीय कार्य करने वाली SOG पुलिस टीम

अपर उपनिरीक्षक: नीरज सिंघल (SOG अल्मोड़ा)

हेड कांस्टेबल: इरशाद उल्ला (SOG अल्मोड़ा)

कांस्टेबल: राकेश खेतवाल (SOG अल्मोड़ा)

Post a Comment

और नया पुराने