अल्मोड़ा। अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की प्रबंध समिति (संचालक मण्डल) एवं प्रतिनिधियों के बहुप्रतीक्षित चुनावों का परिणाम सामने आ गया है। निर्वाचन अधिकारी/जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अल्मोड़ा, पीताम्बर प्रसाद द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, पूरी निर्वाचन प्रक्रिया निर्विरोध रूप से संपन्न हो गई है।
इस चुनाव में डॉ. वसुधा पन्त को बैंक का नया अध्यक्ष तथा श्री सदी राम आर्या को उपाध्यक्ष चुना गया है।
कैसा रहा चुनाव परिणाम और कौन बना किस पद पर?
अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के संचालक मण्डल के साथ-साथ अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक तथा उत्तराखण्ड अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक फेडरेशन लि० को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव भी निर्विरोध सम्पन्न कराया गया।
संचालक मण्डल (Board of Directors):
अध्यक्ष: डॉ० वसुधा पन्त (अल्मोड़ा क्षेत्र वार्ड नं० 2 - महिला)
उपाध्यक्ष: श्री सदी राम आर्या (रानीबाग हल्द्वानी वार्ड नं० 11 - सामान्य)
संचालक: श्री सुरेन्द्र प्रसाद (अल्मोड़ा क्षेत्र वार्ड नं० 1 - अनु० जाति)
संचालक: श्रीमती सुजाता गुलाटी (काशीपुर वार्ड नं० 4 - महिला)
संचालक: श्रीमती रीता टण्डन (किच्छा वार्ड नं० 5 - महिला)
संचालक: श्रीमती मीना आर्या (कालाढूंगी वार्ड नं० 9 - महिला)
संचालक: श्री गगनदीप सिंह सहदेव (देहरादून वार्ड नं० 3 - प्रोफेशनल)
संचालक: श्री नृपेन्द्र सिंह रौतेला (तीनपानी हल्द्वानी वार्ड नं० 8 - प्रोफेशनल)
संचालक: श्री जितेन्द्र सिंह रावत (हरिद्वार वार्ड नं० 6 - सामान्य)
संचालक: श्री महेश चन्द्र पाण्डेय (पिथौरागढ़ वार्ड नं० 7 - सामान्य)
संचालक: श्री हरीश चन्द्र पाठक (बागेश्वर वार्ड नं० 10 - सामान्य)
संचालक: श्री दीपक गोंड (रामनगर वार्ड नं० 12 - सामान्य)
अन्य संस्थाओं के लिए चुने गए बैंक प्रतिनिधि:
अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक लि०:
श्रीमती हर्षा पाण्डे (महिला)
श्री मुम्ताज हुसैन (सामान्य)
उत्तराखण्ड अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक फेडरेशन लि०:
श्री आनन्द सिंह बगड़वाल (सामान्य)
श्री दुर्गा लाल (अनु० जाति)
श्री गोविन्द लाल वर्मा (सामान्य)
श्रीमती हर्षा पाण्डे (महिला)
श्रीमती सुमन बोरा (महिला)
श्री चन्द्रशेखर काण्डपाल (सामान्य)
राष्ट्रीय अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक फेडरेशन (NAFCUB):
श्री गिरीश धवन (सामान्य)
सर्वसम्मति और निर्विरोध निर्वाचन से हर्ष की लहर
सभी पदों पर उम्मीदवारों का चयन निर्विरोध होने से बैंक प्रबंधन और खाताधारकों में काफी उत्साह है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. वसुधा पन्त और उपाध्यक्ष श्री सदी राम आर्या सहित पूरी टीम को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
प्रशासन द्वारा इसकी आधिकारिक सूचना जिलाधिकारी अल्मोड़ा, निबंधक सहकारी समितियां उत्तराखंड तथा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सहित सभी संबंधित विभागों को भेज दी गई है।
एक टिप्पणी भेजें