लमगड़ा की तीन छात्राओं का राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन।

 


अल्मोड़ा, 24 अगस्त 2026। जनपद अल्मोड़ा में आयोजित जनपद स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में विकासखंड लमगड़ा की तीन प्रतिभावान छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।

प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग में मीनाक्षी बिष्ट, अंडर-17 वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जलना की मानसी जोशी तथा अंडर-14 वर्ग में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झालडूंगरा की मीनाक्षी का चयन राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

तीनों छात्राओं के चयन से विकासखंड लमगड़ा के विद्यालयों एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने छात्राओं को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी हैं।

छात्राओं की इस उपलब्धि को क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायी माना जा रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने