अल्मोड़ा के नृसिंहबाड़ी की रहने वाली कमला खत्री ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET 2026) में शानदार सफलता हासिल की है। कमला ने संस्कृत विषय के साथ यह परीक्षा 97.91 पर्सेंटाइल के साथ उत्तीर्ण कर अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
साधारण परिवार की बेटी, बड़े सपने
एक सामान्य आर्थिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाली कमला के पिता पूरन सिंह खत्री और माता मना खत्री (जो अमन संस्था में कार्यरत हैं) के लिए यह पल बेहद गर्व का है। कमला बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उनका हमेशा से सपना था कि वे नेट परीक्षा क्वालीफाई कर एक सफल शिक्षक बनें।
एसएसजे परिसर से पीएचडी शोधार्थी
कमला खत्री वर्तमान में सोबन सिंह जीना (एसएसजे) परिसर, अल्मोड़ा से पीएचडी (PhD) की पढ़ाई कर रही हैं। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने पीएचडी गाइड डॉ. प्रकाश चन्द्र जांगी, विभागाध्यक्ष प्रो. शालिमा तबस्सुम और अपने माता-पिता के मार्गदर्शन एवं सहयोग को दिया है।
कमला की इस बड़ी उपलब्धि पर उनके परिजनों, शिक्षकों, शुभचिंतकों और नृसिंहबाड़ी क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें