उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी एक बेहद गमगीन खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में तैनात जिला सूचना अधिकारी (DIO) गिरिजा शंकर जोशी का ह्रदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से अचानक देहांत हो गया। इस असमय दुखद घटना की जानकारी मिलते ही पूरे जिले में शोक का माहौल व्याप्त हो गया है।
गिरिजा शंकर जोशी अपनी बेहतरीन कार्यप्रणाली, सौम्य व्यवहार और शासन-प्रशासन के साथ मीडिया के संतुलन को बनाए रखने के लिए पहचाने जाते थे। उनके अकस्मात चले जाने से विभागीय सहयोगियों, पत्रकारों और क्षेत्रवासियों में गहरा शोक है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहने की क्षमता दें।
विनम्र श्रद्धांजलि!

एक टिप्पणी भेजें