अल्मोड़ा के चौखुटिया क्षेत्र में उड़ली खान के समीप बृहस्पतिवार को एक कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में राजकीय इंटर कॉलेज धामदेवल के चार शिक्षक सवार थे, जो घायल हो गए। चालक पूरी तरह सुरक्षित है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई है।
छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे शिक्षक
धामदेवल इंटर कॉलेज में छुट्टी होने के बाद चारों शिक्षक प्रतिदिन की तरह कार (UK-07 FH-1287) से चौखुटिया वापस आ रहे थे। उड़ली खान के पास चालक का कार से संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन दो बार पलटते हुए खाई में जा गिरा।
स्थानीय लोगों और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। चौखुटिया थाना पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चौखुटिया पहुंचाया।
घायलों की सूची
नवल किशोर (25) – पुत्र राजेंद्र प्रसाद
मोनिका आर्या (47) – पत्नी दिनेश चंद्र
हेमलता नेगी (39) – पत्नी जीवन नेगी
दीपचंद जोशी (44) – पुत्र गोपाल जोशी
सभी घायल चौखुटिया के ही निवासी हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. अमजद खान ने बताया कि कार चालक बृजेश सिंह को कोई चोट नहीं आई है और चारों घायल शिक्षकों का इलाज जारी है। सीओ बलवंत सिंह रावत ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें