पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पोखाल, टिहरी गढ़वाल में दिनांक 07 अगस्त 2026 को शांतिकुंज, हरिद्वार के प्रतिनिधियों देवी सिंह पंवार, किरण कुमार एवं बी. पी. बधानी का विद्यालय में आगमन हुआ। उनके मार्गदर्शन में "नशा मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत एक प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य मोहित कुमार ने की। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से बचने, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन अपनाने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया।
शांतिकुंज, हरिद्वार से पधारे देवी सिंह पंवार, किरण कुमार एवं बी. पी. बधानी ने विद्यार्थियों को नशामुक्त भारत के निर्माण का संदेश देते हुए नैतिक मूल्यों, आत्मसंयम तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रेरक विचार व्यक्त किए।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 540 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।
अंत में प्राचार्य मोहित कुमार ने शांतिकुंज, हरिद्वार से पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन नशा मुक्त भारत की सामूहिक शपथ के साथ हुआ।


एक टिप्पणी भेजें