जवाहर नवोदय विद्यालय, पोखाल में मनाया गया नवोदय स्थापना दिवस ।

 


पोखाल, टिहरी गढ़वाल | 5 अगस्त 2026

PM SHRI जवाहर नवोदय विद्यालय, पोखाल, टिहरी गढ़वाल में आज नवोदय स्थापना दिवस अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा माँ सरस्वती के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। प्रातःकालीन सभा में नवोदय विद्यालय समिति की स्थापना, उसके उद्देश्य तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में उसके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला गया। 

विद्यालय के प्राचार्य मोहित कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि नवोदय विद्यालयों की परिकल्पना भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-1986 के अंतर्गत स्थापित नवोदय विद्यालयों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को निःशुल्क, गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र आवासीय शिक्षा प्रदान करना तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने विद्यार्थियों से नवोदय के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापक ,एवं छात्र छात्राओं के अलावा स्थानीय लोग एवं अभिवावक मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने